फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mails threatening to blow up bombs sent to four schools in Delhi

Delhi Schools Bomb Threat: देर रात भेजे गए धमकी भरे मेल, जांच में फर्जी निकली सूचना, केजरीवाल ने कही ये बात

Fri, 13 Dec 2024 08:36 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Dec 2024 08:36 AM IST
सार

इस बार भेजे गए ई-मेल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का भी जिक्र किया गया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। हालांकि जांच-पड़ताल में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
Mails threatening to blow up bombs sent to four schools in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को ई-मेल के जरिए छह निजी स्कूलों को धमकी दी गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम को कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों को पहले भी इस तरह से धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। जांच-पड़ताल में मेल में दी गईं सूचनाएं झूठी निकली थीं।

विज्ञापन


अभी तक छह निजी स्कूलों में बम की धमकी मिली है। बमों की धमकी साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग, वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल रोहिणी, भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल और डीपीएस अमर कॉलोनी स्कूल को मिली है। डीपीएस स्कूल में सभी अभिभावकों को छुट्टी का मैसेज किया गया है। इस बार भी बम की धमकी ईमेल से दी गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि देर रात 12.54 बजे ईमेल भेजी गई है। दमकल विभाग ने ईमेल से धमकी मिलने की पुष्टि की है। दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 4.21 बजे भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, 6.21 बजे कैम्ब्रिज स्कूल, 6.35 बजे डीपीएस अमर कॉलोनी स्कूल से सूचना मिली है। सूचना मिलते ही सभी स्कूलों में दमकल की गाड़ियां भेजी गई है। अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों से अभी भी कई कॉल मिल रहे हैं। सभी स्कूल में पुलिस और दमकल की गाड़ियां के साथ साथ बम निरोधक दस्ता पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

ई-मेल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का भी जिक्र
इस बार भेजे गए ई-मेल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का भी जिक्र किया गया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी ने जान बूझकर ये लिखकर ई-मेल करके शरारत तो नहीं की है।

विज्ञापन

बीते 29 नवंबर को भी स्कूल को उड़ाने की दी गई धमकीृ 
इससे पहले बीते 29 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुबह 10.57 बजे स्कूल में बम रखने की खबर फैलाई गई थी। जिसके बाद स्कूल की तलाशी ली गई थी। पुलिस को जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद खबर को झूठा करार दिया था।

अरविंद केजरीवाल बोले- बच्चों पर कितना बुरा असर पड़ेगा?
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बच्चों पर कितना बुरा असर पड़ेगा? उनकी पढ़ाई का क्या होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed