{"_id":"2726b0271c4e80d48c6a35cc816d8ff6","slug":"mail-id-hacked-of-a-multinational-employee-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-मेल आईडी हैक कर दुरुपयोग करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-मेल आईडी हैक कर दुरुपयोग करने का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग विहार में एक कंसल्टेंसी कंपनी के निदेशक की ई-मेल आईडी हैक करके उसके कारोबार को प्रभावित करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद उद्योग विहार थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ डाटा चोरी करने व ई-मेल आईडी हैक करने का मामला दर्ज किया है।
टेक्नोवा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मोहन पिल्लई ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कंपनी की ई-मेल आईडी हैक कर उससे डाटा चोरी कर लिया। जिसके चलते कारोबार प्रभावित हुआ है।
साइबर सेल ने मामले की छानबीन की। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद उद्योग विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को छानबीन के चलते आरोपी का पता लग चुका है है वह उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन