फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maid fired after her corona report comes positive in delhi

दिल्लीः कोरोना टेस्ट के बाद काम पर रखी घरेलू सहायिका, संक्रमित होने पर निकाली

Fri, 15 May 2020 03:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 May 2020 03:14 AM IST
सार

-संक्रमण की सूचना के बाद युवती को नहीं लेने आए परिजन
-कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कराई कोविड सेंटर में भर्ती

विज्ञापन
maid fired after her corona report comes positive in delhi
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब लोग कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही घरेलू सहायकों को काम पर रख रहे हैं। ऐसा ही मामला डिफेंस कॉलोनी के सी-ब्लॉक में सामने आया है। यहां घरेलू सहायिका को कोरोना टेस्ट कराने की शर्त पर काम पर रखा। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो व्यवसायी परिवार ने उसे काम से निकाल दिया और उसके परिजनों को सूचना दी। कोरोना होने के कारण परिजन भी लेने नहीं पहुंचे। आखिरकार एंबुलेंस के लिए डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सी-ब्लॉक, डिफेंस कॉलोनी में व्यवसायी परिवार रहता है। इन्होंने मंगलवार को कोटला मुबारकपुर में रहने वाली युवती को काम पर रखा था। युवती के परिजनों के सामने शर्त ये रख दी थी कि वह युवती का कोरोना टेस्ट कराएंगे। 
विज्ञापन


व्यवसायी परिवार ने युवती का प्राइवेट लैब से कोरोना टेस्ट कराया और बुधवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। व्यवसायी परिवार ने युवती के परिजनों को फोन कर ले जाने को कहा तो युवती के परिजनों ने आने से इनकार कर दिया। व्यवसायी परिवार ने रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कई जगह फोन किया, मगर एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद रात एक बजे युवती को उनके परिजनों के बुलाकर उनके हवाले कर दिया। डिफेंस कॉलोनी पुलिस की काफी मेहनत के बाद युवती को बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे नेहरू होम्योपैथी कोविड सेंटर में भर्ती कराया।

वसंतकुंज में कोरोना योद्धा डॉक्टर को घर में बंद किया

वंसतकुंज इलाके में आरडब्ल्यूए के लोगों ने डॉक्टर और उसके परिवार को घर में बंद कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने डॉक्टर के घर का दरवाजा खुलवाया।

डॉक्टर पुलिस लाइन अस्पताल में डॉक्टर हैं। वह इलाज करते-करते कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उन्हें वाईएमसीए कोविड सेंटर में रखा गया था। सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद जब वह बुधवार को अपने घर पहुंची तो आरडब्ल्यूए व स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया और घर में बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार शाम तक डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed