फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maid bitten and injured by dog in Greater Noida

बढ़ रहा कुत्तों का आतंक: ग्रेटर नोएडा में मेड को काटकर किया घायल, हर रोज कोई न कोई बन रहा शिकार; अधिकारी अनजान

Fri, 05 Apr 2024 05:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 05 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में घरेलू सहायिका को काटकर घायल कर दिया। शिकायत के बावजूद अभी तक प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सेक्टर महासचिव का कहना है कि लगभग सैकड़ों की संख्या में कुत्ते घूमते रहते हैं, जिसके कारण कोई न कोई हर रोज इनका शिकार बन रहा है।

विज्ञापन
Maid bitten and injured by dog in Greater Noida
सड़क पर घूमते आवारा कुत्ते।

विस्तार

शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जहां बच्ची को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था तो शुक्रवार को सेक्टर अल्फा दो में घरेलू सहायिका को काटकर घायल कर दिया। शिकायत के बावजूद अभी तक प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शहरवासियों की ओर से लगातार डॉग पॉलिसी लागू करने की कई बार मांग की जा रही है, लेकिन प्राधिकरण अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सेक्टर अल्फा दो में घरों में काम करने जा रही मेड को लावारिस कुत्ते ने पैर में काटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को भगाकर मेड को बचाया। सेक्टर महासचिव एनपी सिंह ने बताया कि सेक्टर में लगभग सैकड़ों की संख्या में लावारिस कुत्ते घूमते रहते है, जिसके कारण कोई न कोई निवासी हर रोज इनका शिकार बन रहा है। शुक्रवार को सुबह घरों में काम करने जा रही मेड को लावारिस कुत्ते ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया। निजी अस्पताल में मेड का इलाज कराया गया। 
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों को पकड़ने व डॉग पॉलिसी लागू करने के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी नींद से नहीं जाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी सेक्टर जू तीन में भी एक बच्ची को तीन कुत्तों ने काटकर घायल दिया। प्राधिकरण की कुत्तों को पकड़ने की लापरवाही को देखकर लगता है कि सेक्टरों में इंसानों के स्थान पर लावारिस कुत्तों का बसेरा होगा। सेक्टर वासियों ने प्राधिकरण में शिकायत कर डॉग पॉलिसी को लागू करने की मांग की है। गौरतलब है कि ओमीक्रॉन सेक्टर में बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed