फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahesh sharma greeted by noida people.

मंत्री बनते ही कहा, 'सनातन मंदिर की सेवा में लगा रहूंगा'

Mon, 10 Nov 2014 12:15 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mahesh sharma greeted by noida people.

केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद नोएडा में सैकड़ों लोगों ने डॉ. महेश शर्मा का स्वागत किया। उनके काफिले को जगह-जगह रोककर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. महेश शर्मा कई बार अपने गाड़ी से निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका धन्यवाद किया। स्वागत के कारण शहर में भारी जाम लग गया।

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के राज्य मंत्री बनते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, शनिवार शाम को ही उनको दिल्ली बुलाए जाने की सूचना पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया था। रविवार शाम चार बजे जैसे ही उनकी गाड़ी नोएडा गेट पर पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में वहां लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


लोगों ने फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया। इसके बाद सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के लिए निकले तो रास्ते भर में जगह-जगह लोगों ने रोक-रोककर उनका स्वागत किया। रास्ते में किसी ने फूल-मालाएं पहनाईं तो कोई बुके देकर उनका स्वागत कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में गए। यहां भी लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, धमेंद्र गुप्ता, विनोद कटियार, मनोज गुप्ता, महेश चौहान, रघुराज चौहान आदि शामिल रहे।

सनातन धर्म मंदिर की सेवा में जुड़े रहेंगे

Mahesh sharma greeted by noida people.

सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उनको घेर लिया और स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में अपने परिवार सहित कुछ देर पूजा की।

उन्होंने लोगों से कहा कि वह मंदिर के कार्य से पिछले 20 सालों से अधिक समय से जुड़े रहे हैं। वह चाहे कितने भी व्यस्त हो जाएं पर आगे भी इसी तरह मंदिर से जुड़े रहेंगे।

जब क्षेत्र का विधायक नहीं था, तब भी शहर के लोगों के लिए खड़ा रहता था। सांसद बनने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए आवाज उठाता रहा। अब मंत्री बनने के बाद भी मेरी प्राथमिकता गौतमबुद्ध नगर का विकास है। -डॉ. महेश र्श्मा, केंद्रीय मंत्री

लोगों से बातचीत:

Mahesh sharma greeted by noida people.
विमला बाथम
सांसद के मंत्री बनने से एक ओर जहां क्षेत्र के विकास की संभावनाएं अपार हो गई हैं, वहीं प्रदेश के विकास के लिए भी यह बड़ा योगदान देने में सक्षम होंगे।
विजेंद्र नागर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से डॉ. महेश शर्मा को मंत्री बनाया जाना क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा तोहफा है।
विपिन मल्हन
हमें बहुत खुशी है कि क्षेत्र के सांसद केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं। इससे क्षेत्र के व्यापारियों को उनसे बड़ी आशाएं हैं। वहीं, क्षेत्र के उद्योगों के लिए भी वह बड़ा काम कर सकते हैं। हमारी मांग है कि सबसे पहले वह जीएसटी लागू करवाने का प्रयास करें।
उषा ठाकुर
डॉ. महेश शर्मा का केंद्र सरकार में मंत्री बनना क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। इससे क्षेत्र का विकास तो होगा ही साथ ही अब हमारी बात केंद्र सरकार तक भी जाएगी।
एनपी सिंह
क्षेत्र के सांसद का केंद्र सरकार में होने से समस्याओं को हल होने में आसानी होंगी।
नरेश कुच्छल
व्यापारी की पीड़ा को डॉ. महेश शर्मा अच्छी तरह समझते हैं। यहां के व्यापारी को भी उनकी ओर से आशा है कि वह बिना भेदभाव के काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed