फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahayagya completed on the birth centenary of Swami Sadanand Saraswati Vedanti ji

Delhi: स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी की जन्मशताब्दी पर महायज्ञ पूर्ण, 1000 मंत्रों का 1 करोड़ बार हुआ पाठ

Fri, 25 Oct 2024 10:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 25 Oct 2024 10:04 PM IST
सार

नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ पंचम दिवस को पूरे विधिविधान से पूर्ण हुआ। 
 

विज्ञापन
Mahayagya completed on the birth centenary of Swami Sadanand Saraswati Vedanti ji
स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज जन्मशताब्दी समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर देश के प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से पांच दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ पंचम दिवस को पूरे विधिविधान से पूर्ण हुआ। दक्षिण भारत के पुरोहितों की उपस्थिति में श्री चंडी हवन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, सांसद नीरज शेखर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पंचम दिवस के पूर्णाहुति समारोह का शुभारंभ किया। पांच दिनों तक सुहासिनी महिलाओं, युवाओं, छात्रों के द्वारा श्री ललिता सहस्त्रनाम के 1000 मंत्रों का एक करोड़ बार पाठ देश की प्रगति, विश्वशांति और लोक कल्याण के ध्येय से किया गया।
विज्ञापन


कुमकुम के द्वारा माता ललिता का अर्चन किया जा रहा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की संत समाज की जिम्मेवारी भारत माता को संवारने की है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के नेतृत्व के कारण आज पूरी दुनिया में हमारा मान बढ़ा है। केरल के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदप्रयासों से ही आज पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। महामहिम खान ने कहा कि भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को आगे बढ़ाने हेतु खूब मेहनत करना है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह महायज्ञ देश की तरक्की हेतु कारगर प्रयास है। राज्यापाल खान ने कहा की भारत की परंपरा ही सनातन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अच्छा कर्म सबको करना चाहिए और देश निर्माण हेतु प्रयास करना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ सांसद नीरज शेखर ने कहा कि महायज्ञ युवा पीढ़ी को देश निर्माण से जोड़ेगा। महायज्ञ में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी शामिल हुए। संजय झा ने कहा कि हमारी सरकार हमारी संस्कृति के संरकषण हेतु अद्भुत प्रयास कर रही है। झा ने कहा की युवा पीढ़ी की जिम्मेवारी है सनातन के ध्वज को हिमालय की ऊंचाई से ऊपर ले जाने की। झा ने कहा की हम सीता जी की भूमि से आते हैं हमारे बिना प्रभु राम पूर्ण नहीं होंगे।


वरिष्ठ संत सद्गुरू रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि सनातन के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता है।  युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम देश के नवनिर्माण के प्रणेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग के साथ खड़े हैं। सिंह ने कहा कि सनातन धर्म हमे समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अनुराग जयपुरिया, संत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य, एडिशनल सालिसीटर जनरल चेतन शर्मा, उमेश राय, डॉ. विनोद डोगरा, तपेश बगाती, रंजीत चौधरी, गोपाल झा, ब्रजेश राय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed