{"_id":"5bac409e867a55013c43b9f0","slug":"maharishi-valmiki-hospital-suspended-ms-in-case-of-death-of-children-from-diphtheria","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के एमएस निलंबित, डिप्थीरिया से बच्चों की मौत के मामले में गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के एमएस निलंबित, डिप्थीरिया से बच्चों की मौत के मामले में गिरी गाज
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Sep 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि अस्पताल (file)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्थीरिया से पिछले कुछ दिनों में 20 बच्चों की मौत के मामले में उत्तरी नगर निगम ने महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. सुशील गुप्ता को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सीरम लाने के मामले में लापरवाही बरतने की बात सामने आने पर निगम ने यह कार्रवाई की है। यही नहीं आरोप है कि डॉ गुप्ता ने इस बाबत वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित नहीं किया। ताकि अन्य जगह से दवा का इंतजाम किया जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक महापौर आदेश कुमार गुप्ता की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट में तीन अधिकारियों की लापरवाही और सामने आ रही है। इन पर भी कार्रवाई की जा सकती है। अंदेशा है कि इनमें दो अधिकारी निगम के मुख्यालय से संबंधित हैं। जबकि एक अस्पताल के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
6 से 25 सिंतबर के बीच अस्पताल में 20 बच्चों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। इसमें से तीन बच्चे दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि अन्य 17 पश्चिम यूपी के जिलों के हैं। आरोप है कि पश्चिम यूपी के जिलों में टीकाकरण अभियान सही तरीके से नहीं चलाया जा रहा है। इस कारण दिल्ली पहुंचने तक बच्चों की हालत नाजुक हो जाती है।