फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maharaja Agrasen College Dean abducted looted

महाराजा अग्रसेन कॉलेज के डीन को अगवा कर लूटा

Thu, 11 Feb 2016 03:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Feb 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen College Dean abducted looted

आउटर दिल्ली के कंझावला इलाके में बदमाशों ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज के डीन को उनकी स्कॉर्पियो समेत अगवा कर लूट लिया। पीड़ित को गाड़ी में बिठाकर करीब आधे घंटे तक घुमाते रहे।

विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश पीड़ित सतबीर सिंह (42) को खैरपुर टोल टैक्स के पास फेंककर फरार हो गए। जख्मी हालत में सतबीर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंझावला थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सतबीर सिंह परिवार के साथ बहादुरगढ़ में रहते हैं। सतबीर रोहिणी के सेक्टर-22 स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बतौर डीन कार्यरत हैं। सोमवार रात को वह नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में दोस्तों के साथ सगाई समारोह में गए थे। देर रात को उन्होंने अलग-अलग जगहों पर अपने दोस्तों को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्होंने रोहिणी सेक्टर-13 एक और दोस्त को उतारा और वह घर की ओर चल दिए। इस बीच निजामपुर पहुंचते ही कार सवार कुछ लड़कों ने उन्हें जबरन रोक लिया। बदमाश पिस्टल दिखाकर सतबीर की गाड़ी में घुस गए।


बदमाशों ने हथियारों के बल पर पीड़ित से 50 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान लूट लिया। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी को बाहरी दिल्ली की सड़कों पर घुमाते रहे। देर रात को बदमाशों ने खैरपुर टोल टैक्स के पास सतबीर को चलती गाड़ी से फेंक दिया। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। बाद में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed