फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahapanchayat in defense of the accused.

आरोपियों के बचाव में महापंचायत, जितेंद्र को ही बताया जिम्मेदार

Sun, 25 Oct 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat in defense of the accused.

गांव सुनपेड़ में दलित परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी बनाए गए सवर्ण जाति के लोगों के बचाव में राजपूत समाज आगे आया है।

विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-10 पुष्प वाटिका में महापंचायत का आयोजन कर आरोपियों को बचाने पर विचार विमर्श किया गया। महापंचायत का आयोजन राजपूत समाज के द्वारा किया गया।
विज्ञापन


महापंचायत में अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने दो मासूमों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही घटना के लिए पीड़ित जितेंद्र को ही जिम्मेदार ठहराया।

लोगों का कहना था कि अभी तक के हालात से यह साफ है कि पूरे मामले में साजिश रची गई। राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि उनके समुदाय के लोगों को इस केस में झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'समाज की बहन-बेटियों के सुहाग का क्या?'

Mahapanchayat in defense of the accused.

वह भी चाहते हैं कि जिन लोगों ने दो मासूमों की जान ली है, उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की सीबीआई जांच हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के खिलाफ साजिशन मामला दर्ज कराया गया है, सीबीआई जांच पूरी हुए बगैर उन्हें गिरफ्तार न किया जाए।

साथ ही दलित परिवार की तरह आरोपियों के परिवार को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। पंचायत में लोगों ने कहा कि एक साल पहले उनके समाज की बहन और बेटियों के सुहाग छीन लिए गए।

तीन लोगों की दलित परिवार के लोगों ने हत्या कर दी थी। केस अदालत में विचाराधीन है और अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में वह ऐसा क्यों करेंगे। महापंचायत में लोगों ने आरोपियों की हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed