फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mafia and ex mla Ramvir Shokeen fled from police custody, Investigation of collusion of policemen

पूर्व विधायक के फरार होने का मामला: रामवीर शौकीन की 28 को होनी थी जांच तो पुलिस पहले क्यों लाई

Fri, 28 Sep 2018 05:22 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
Mafia and ex mla Ramvir Shokeen fled from police custody, Investigation of collusion of policemen

शातिर गैंगस्टर नीरज बवानिया का मामा व पूर्व कांग्रेस विधायक रामवीर शौकीन साजिश के तहत सफदरजंग अस्पताल से फरार हो गया है। वह बागपत के पुलिसकर्मियों को वॉकर मारकर भागा था। हालांकि पुलिसकर्मी उसके पीछे भागने की बजाय दूसरी तरफ से भागे थे। रामवीर ने पुलिस को बता रखा था कि वह चलने-फिरने में असमर्थ है। उसकी सफदरजंग अस्पताल में 28 सितंबर को मेडिकल बोर्ड से जांच होनी थी, ऐसे में बागपत पुलिस उसे बुधवार को अस्पताल क्यों लेकर आई थी, ये बात दिल्ली पुलिस समझ से परे बता रही है। इसमें बागपत के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत होने की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बागपत लाइन के एसआई चमन सिंह, सिपाही सुंदर सिंह व राजकुमार पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को बुधवार को चेकअप के लिए सफदरजंग अस्पताल लेकर आए थे। ये दोपहर सवा एक बजे अस्पताल पहुंचे और रामवीर को ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 41 में ले गए। रामवीर का कहना था कि वह चल-फिर नहीं सकता है, उसे परेशानी होती है। कमरे में डॉक्टर ने लंच होने की बात कहकर पुलिसकर्मियों को वापस भेज दिया और दो बजे आने को कहा।
विज्ञापन


जब वह कमरे से बाहर निकले तो ओपीडी में रामवीर की पत्नी मिल गई। रामवीर पत्नी से बात करने लगा तो पुलिसकर्मियों ने बात करने से मना कर दिया। इस पर रामवीर ने पीछे मुड़कर पुलिसकर्मियों को वॉकर उठाकर मारा और भागने लगा। पुलिसकर्मी दूसरे तरफ से मेन गेट की तरफ भागे। बताया जा रहा है कि ओपीडी के बाहर कोई गाड़ी खड़ी थी। रामवीर उसमें बैठकर फरार हो गया। गाड़ी के अस्पताल में खड़े होने से लग रहा है कि रामवीर एक साजिश के तहत फरार हुआ है। पुलिसकर्मी जब ओपीडी में गए तो रामवीर की पत्नी भी गायब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट को कर रहा था गुमराह

दक्षिण पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज को खंगालने से पता लग रहा है कि रामवीर पुलिसकर्मियों के साथ इलाज के लिए अस्पताल जाते हुए दिखाई दे रहा है, मगर भागते हुए कैमरों में कैद नहीं हुआ है। दक्षिण जिला पुलिस ने एक ऐसे संदिग्ध को पकड़ा है तो रामवीर को फरार करवाने की साजिश में शामिल हो सकता है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रामवीर शौकीन कोर्ट को लगातार गुमराह कर रहा था और खुद को कई बीमारियों से ग्रस्त और मानसिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से कई बार पैरोल ले चुका है। वह डॉ. हंस नागर से इलाज करवा रहा था। डॉ. हंस नागर को फतेहपुर बेरी थाना इलाके में हाल ही में गोली मारी गई थी। बार-बार पैरोल मांगने पर कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया था। उसे सफदरजंग अस्पताल में बोर्ड के सामने पेश होना था।  

कई यूनिटें कर रही हैं तलाश
दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की कई यूनिटें स्पेशल सेल, क्राइम समेत जिला पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने बागपत पुलिस से संपर्क साधा है और आरोपी के बारे में हर जानकारी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि रामवीर शौकीन पत्नी के साथ फरार हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed