फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Made porn videos by Spy camera.

जूते में स्पाई कैमरा लगाकर बनाता था महिलाओं के अश्लील वीडियो

Mon, 28 Sep 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Sep 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
Made porn videos by Spy camera.

दक्षिण जिले की साकेत थाना पुलिस ने एक ऐसे वकील को गिरफ्तार किया है जो स्पाई कैमरे से महिला व युवतियों की अश्लील वीडियो बनाता था।

विज्ञापन


वकील ने अपने जूते में स्पाई कैमरा लगा रखा था। आरोपी शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी वकील के कब्जे से करीब 10 आपत्तिजनक व अश्लील वीडियो बरामद की हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसने वीडियो बनाकर किसी महिला को ब्लैकमेल तो नहीं किया है। हालांकि आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है।

शॉर्ट कपड़ों के स्टोर में करता था हरकत

Made porn videos by Spy camera.

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि डीएलएफ मॉल में महिलाओं के शॉर्ट कपड़ों का स्टोर है। आरोपी वकील आशीष दो दिन से इस स्टोर में जा रहा था।

उसने अपने जूते में ऊपर की तरफ स्पाई कैमरा लगा रखा था। वह कैमरे के साथ शॉर्ट कपड़े पहनने वाली महिलाओं के पास खड़ा हो जाता था और वीडियो बनाता था।

स्टोर के सुरक्षा गार्ड ने जब उसे स्टोर में संदिग्ध हालात में घूमते देखा तो उसे संदेह हुआ। वह उसे पकड़कर स्टोर मैनेजर सुनील अरोड़ा के पास ले गया। अरोड़ा ने अन्य लोगों की साथ उसकी तलाशी ली तो आरोपी के जूते में लगा स्पाई कैमरा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुली वकील की पोल

Made porn videos by Spy camera.

अरोड़ा ने शनिवार रात को इसकी शिकायत साकेत थाना पुलिस को की। पुलिस ने छेड़छाड़ व अश्लील फोटो लेने का मामला दर्जकर आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि जमानती धाराएं होने के कारण उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक वीडियो बनाते हुए आरोपी का चेहरा स्टोर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

आरोपी वकील फरीदाबाद का रहने वाला है और नोएडा की एक कंपनी में लीगल एड का काम करता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी कहीं दिमागी रूप से बीमार तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed