तीसरी बार जेल पहुंचा सिरफिरा आशिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में दो बार जेल जाने के बाद भी एक युवती के पीछे पड़ा आशिक बृहस्पतिवार को युवती से छेड़छाड़ के बाद फिर से हवालात में पहुंच गया है। सेक्टर-19 में युवक सुबह करीब आठ बजे युवती के घर पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी। युवती की सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार वर्तमान में सेक्टर-19 निवासी युवती ने वर्ष 2004 में दिल्ली के साउथ कैंपस में पढ़ाई की थी। इस दौरान उसकी राजकुमार नामक युवक से पहचान हुई। राजकुमार ने युवती से शादी का प्रस्ताव दिया जिसे उसने ठुकरा दिया। इसके बाद भी राजकुमार ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उससे छेड़खानी की।
जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली में दो बार शिकायत दी। जिसमें युवक जेल भी गया। इसके बाद युवती की शादी हो गई और वह सेक्टर-19 में रहने लगी। बृहस्पतिवार को युवती अपने पति के साथ घर पर थी। सुबह आठ बजे आरोपी युवक जबरन घर में घुस गया।
युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके खिलाफ दर्ज मामले वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती के पति ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजकुमार पासवान निवासी भागलपुर बिहार बताया।
24 अगस्त को कापसहेड़ा में है यूपीएससी की परीक्षा
आरोपी राजकुमार का कहना है की जब वह दिल्ली के साउथ कैंपस में पढ़ता था तब उसकी युवती से पहचान हुई। वह युवती को बहुत प्यार करता है। युवती व उसकी एक दोस्त मिलकर राजकुमार की फीस भरती थी। राजकुमार ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। 24 अगस्त को उसका कापसहेड़ा में यूपीएससी की परीक्षा है।
पत्नी की हत्या के बाद लाश नदी में बहाई!
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा के पास हिंडन नदी में बुधवार रात कुछ लोग महिला के शव को जल प्रवाहित करने गए थे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। पुलिस ने नदी से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में पता चला कि महिला की बीमारी के कारण मौत हुई थी और उसे ससुरालियों तथा परिजनों द्वारा प्रवाहित किया जा रहा था।
वहीं, एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इसलिए पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मूलत: इटावा निवासी राजेश कश्यप पत्नी अन्नू कश्यप के साथ कुलेसरा में रहते थे। अन्नू पिछले तीन साल से बीमार थी। उसका कई स्थानों पर इलाज कराया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। रात में पति उसे तीन अस्पतालों में इलाज के लिए ले गया लेकिन किसी ने भर्ती नहीं किया और रात में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद राजेश कश्यप मृतक पत्नी को लेकर मकान पर पहुंचा तो मकान मालिक ने रखने से इंकार कर दिया। राजेश के परिजनों और ससुरालियों ने शव को जल प्रवाहित करने का निर्णय लिया। रात करीब 10 बजे विधिवत तरीके से शव को प्रवाहित कर दिया गया लेकिन इस कार्य को कुलेसरा के एक व्यक्ति ने देखा तो उसे लगा कि महिला की हत्या कर उसे नदी में बहाया गया है। इस बात की जानकारी उसने सूरजपुर पुलिस को दी।