फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Madari infected with Corona in Rail Bhavan

रेल भवन में मदारी को हुआ कोरोना, 15 कर्मचारी होम क्वारंटीन

Sun, 17 May 2020 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 May 2020 06:25 AM IST
सार

  • 14 मई को मदारी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया
  • रेल भवन के 15 कर्मचारियों को 18 मई तक के लिए होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है
  • अन्य कर्मचारियों में फैला संक्रमण का डर

विज्ञापन
Madari infected with Corona in Rail Bhavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुटियन दिल्ली स्थित रेल भवन में लंगूर से बंदर भगाने वाला मदारी भी कोरोना की चपेट में आ गया। इस वजह से रेल भवन के 15 कर्मचारियों को 18 मई तक के लिए होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। दरअसल, नई दिल्ली इलाके में बंदरों का काफी आतंक है। इसको देखते हुए रेल भवन में अनुबंध पर एक लंगूर मदारी को रख रखा गया है, जिसका काम वहां आने वाले बंदरों को भगाना है। 

विज्ञापन


लंगूर मदारी रेल भवन परिसर व इसके आसपास आने वाले बंदरों को लंगूर से भगाने का काम करता है। इस बीच मदारी की तबीयत खराब हुई तो वह गत चार मई तक ही कार्यालय पहुंच सका। इसके बाद 14 मई को उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। एहतियातन अधिकारियों ने मदारी के संपर्क में आए 15 कर्मचारियों का पता लगाकर उन्हें होम क्वारंटीन में भेज दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार से एक करोड़ मुआवजे की मांग करेगा सफाई कर्मचारी आयोग
कोरोना संक्रमण से सफाईकर्मी की मौत होने पर दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग दिल्ली सरकार से एक करोड़ मुआवजे की मांग करेगा। जिससे पीड़ित के परिजनों को आर्थिक मदद मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि दिन पर दिन सफाई कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं तो वहीं, कुछ सफाई कर्मचारी कोरोना से अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इस वजह से उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसलिए दिल्ली सरकार से पीड़ित के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग आयोग करेगा।


उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में एक सफाई कर्मचारी और पूर्वी दिल्ली में एक महिला सफाई कर्मचारी की मौत हो चुकी है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी गई है, लेकिन पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से मृतक महिला के परिजनों को किसी प्रकार की राशि नहीं दी गई है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से भी कोरोना वॉरियर्स के तहत एक करोड़ रुपये की राशि नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed