फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   machines will be check CNG stickers, case turned out on fake

मशीनों से चेक होगें CNG स्टीकर, फर्जी निकला तो दर्ज होगा मामला

Fri, 15 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
machines will be check CNG stickers, case turned out on fake
सम-विषम फिर से

सम विषम योजना फेज दो में वाहनों पर सीएनजी के फर्जी स्टीकर लगाकर चलने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आएगी। सरकार ने साफ किया है कि योजना के दौरान स्टीकरों की भी जांच होगी।

विज्ञापन


फर्जी स्टीकर का प्रयोग करते हुए पाए जाने वालों के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्टीकर की जांच के लिए परिवहन विभाग, राजस्व विभाग और यातायात पुलिस की प्रवर्तन टीमों को सरकार ने 1000 स्टीकर रीडर मशीनें उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेगी जो फर्जी स्टीकर लगाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि 1000 मशीनें हमारे पास हैं। इससे किसी भी गाड़ी को रोककर चेक किया जा सकता है, जिससे स्टीकर के फर्जीवाड़े को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि सरकार को भी स्टीकर बांटने में गड़बड़ी की जानकारी थी। इसलिए इसे सभी सीएनजी पंप के बजाय सिर्फ एक पंप पर बांटने की मंजूरी दी गई है। इस पर भी सरकार की निगरानी थी।

परिवहन विभाग ने कसी कमर, मेट्रो 200 ट्रेनें अतिरिक्त चलाएगी

machines will be check CNG stickers, case turned out on fake

सम विषम योजना के दौरान पर्यावरण निगरानी उपकरण को सचिवालय भवन में स्थापित किया जाएगा। आनंद विहार, पंजाबी बाग, आरके पुरम,  मंदिर मार्ग, सिविल लाइंस, आईजीआई एयरपोर्ट से लाइव मॉनिटरिंग रिपोर्ट ली जाएगी।

इसके अलावा 119 स्थानों पर विशेष रूप से पीएम 2.5 और पीएम 10  प्रदूषण की माप की जाएगी। वहीं 74 स्थानों पर लाइट स्केटरिंग बेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से वायु प्रदूषण की माप की जाएगी। इन 74 स्थानों में से 21 स्थान सात बॉर्डर, 20 आवासीय, 15 औद्योगिक व 10 सड़कें होगी।

सम-विषम के दौरान मेट्रो 3248 फेरे लगाएगी। यह पिछली बार की तुलना में 56 फेरे अधिक लगाएगी। इस दौरान मेट्रो 200 ट्रेनें अतिरिक्त चलाएगी। इस योजना के पहले चरण मेट्रो ने 3192 फेरे लगाए थे। मेट्रो से आम दिनों में औसतन 27 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। गर्मी में इसमें थोड़ा इजाफा होता है। सम-विषम के दौरान इसी भीड़ को देखते हुए यह तैयारी की गई है।

इस बार 5331 सिविल डिफेंसकर्मी गांधीगिरी करते दिखेंगे। पहले फेज की तुलना में यह एक हजार अधिक हैं। वॉलंटियर न तो चालान काटेंगे और न ही किसी गाड़ी को रोकेंगे। वालंटियर्स तैनाती 205 स्थानों पर की जाएगी। इसके अलावा 321 नागरिक सुरक्षा वार्डन तैनात होंगे। गर्मी से इन्हें दिक्कत ना हो इसके लिए वॉलंटियर्स के लिए पानी, नींबू पानी, छतरी के अलावा सभी 11 जोन में एंबुलेंस की व्यस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed