फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Luxury car thieving gang busted in ghaziabad.

इंजीनियर नहीं बन पाया तो बना लिया लुटरों का गैंग

Mon, 20 Oct 2014 08:41 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
Luxury car thieving gang busted in ghaziabad.

दिल्ली-एनसीआर में हाईवे से कार लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गाजियाबाद की विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे चार लग्जरी कारें बरामद की हैं। गिरोह का सरगना भानू 12वीं पास है। वह इंजीनियर बनना चाहता था, मगर पढ़ने में मन नहीं लगता था। फिर उसने गैंग बना लिया।

विज्ञापन


पिछले दिनों इस गैंग ने विजयनगर और बिसरख में एक ही दिन कार लूट की दो वारदातें की थीं। बिसरख में छह साल के बच्चे को गन प्वाइंट पर कार लूटकर ले गए थे।

एसपी सिटी ने बताया कि मुरादनगर निवासी भानू प्रताप सिंह उर्फ गोलू, विजयनगर निवासी दीपक उर्फ दीपू और मोदीनगर निवासी गुड्डू उर्फ दीपांशु को पुलिस जल निगम रोड से गिरफ्तार किया है। दीपक आठवीं तक और गुड्डू हाईस्कूल तक पढ़ा है। गुड्डू मोदीनगर में रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन

गन प्वाइंट पर लूटते थे कार, लूटी गई चार कार बरामद

Luxury car thieving gang busted in ghaziabad.

बदमाशों के पास से चाकू और तमंचे भी मिले हैं। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर अंसल एपीआई के पास खाली स्थान से तीन कारें बरामद की हैं। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश चोरी की कारों को मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ में बेचते थे। गिरोह के कई सदस्य भागे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

ऐसे करते थे वारदात
एसपी सिटी ने बताया कि  बदमाश सुबह और शाम के समय बाइक पर हाईवे पर निकलते थे। हाईवे किनारे कार खड़ी कर फोन पर बात कर रहे या लघु शंका के लिए रुके लोगों को निशाना बनाते थे। उन्होंने बताया कि कई बार बदमाश एक्सीडेंट का नाटक कर हाईवे पर कार सवार से घायल साथी को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगते थे। कार में सवार होने के बाद चालक को हथियारों के बल पर अगवा कर कार लूट लेते थे।

पुलिस से ही पूछते थे रास्ता
कार लूट के बाद बदमाश चौराहे पर खड़े पुलिस वालों से ही रास्ता पूछते थे, ताकि पुलिसवाले उन पर शक न कर सकें।

इन वारदातों का हुआ खुलासा
पांच अक्तूबर: हापुड़ के जयभगवान से लालकुआं के पास लूटी कार
पांच अक्तूबर: बिसरख में बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लूटी थी कार
- नई दिल्ली के जामियानगर से लूट गई कार
- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से लूट गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed