{"_id":"5d082ba18ebc3e16e32f2497","slug":"luxury-car-looted-in-filmy-style-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश फिल्मी अंदाज में पांच कारोबारी दोस्तों से लूट ले गए लग्जरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदमाश फिल्मी अंदाज में पांच कारोबारी दोस्तों से लूट ले गए लग्जरी कार
Tue, 18 Jun 2019 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में दो बाइक सवार बदमाश फिल्मी अंदाज में पांच युवकों से लग्जरी कार लूटकर ले गए। सभी एक दुकान पर कुछ सामान खरीद रहे थे, कार बराबर में खड़ी हुई थी। बदमाशों ने एक दोस्त पर फायरिंग की और लग्जरी कार लूटकर ले गए।
विज्ञापन
सुमित मलिक रोहतक के सांपला के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह गुरुग्राम में रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। वह अपने कारोबारी दोस्त गुरुप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, जयमीत और मोनू के साथ अपनी लग्जरी कार से हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। रविवार रात नौ बजे वह राजनगर एक्सटेंशन में जीडी गोयनका स्कूल के पास पहुंचे।
विज्ञापन
वहां एक दुकान पर कुछ खरीदारी करने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आते हैं। बोलते हैं जल्दी गाड़ी हटाओ। पांचों लोग कार में बैठने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। मोनू के ऊपर गोली चला दी, गोली उसके कान के बराबर से होकर निकली। पांचों दोस्त घबरा गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने कहा कि कार छोड़ नहीं तो गोली मार देंगे। बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। उन्होंने कार में रखे दोस्तों के मोबाइल भी निकालकर फेंक दिए, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। पीड़ितों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पांचों को लेकर कार तलाश करने लगी। घटना के करीब दो-तीन घंटे बाद कार सिहानी गेट थाने के बाहर खड़ी दिखाई दी।
मोनू ने कार देखकर हल्ला मचाया तो बदमाश वहां से कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। सिहानीगेट थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। घटना के आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है।
20 मिनट बाद पहुंची पुलिस
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना देने के 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस कुछ देर में पहुंच जाती तो कार पकड़ी जा सकती थी। बताया कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वह सिहानीगेट थाने के सामने लूट की कार को लेकर खड़े रहे, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई।
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की वारदातें
कार लूट की यह पहली वारदात नहीं है। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर युवक से बाइक सवार बदमाशों ने कार लूट ली थी। गत महीने एनएच-9 पर गनप्वाइंट पर लेकर कार लूट ली गई थी। उसी कार से मेरठ और गुलावठी में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। डासना फ्लाईओवर पर बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। विजयनगर से घर लौट रहे एक कंपनी के मैनेजर से कार लूट ली। कार खड़ी बाहर सिगरेट पी रहे युवक की कार लूटकर ले गए।