फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lutkand Delhi link can be attached with Gurgaon

दिल्ली लूटकांड की कड़ी जुड़ी हो सकती है गुड़गांव से

Mon, 01 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 01 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lutkand Delhi link can be attached with Gurgaon

राजधानी दिल्ली के कमला नगर मार्केट में शनिवार सुबह कैश वैन से डेढ़ करोड़ लूटने की कड़ी गुड़गांव से जुड़ गई है। वारदात से दो दिन पहले गुड़गांव में हुई ऐसी ही वारदात में कई बातें एक जैसी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस गुड़गांव में भी छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस जांच को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। सिक्योरिटी एजेंसी के अलावा सीसीटीवी फुटेज को विशेषज्ञों की निगरानी में खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


गुड़गांव के ओल्ड दिल्ली रोड स्थित एटीएम के पास कैश वैन में कैश डालने आए सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर पल्सर बाइक पर तीन युवक कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए थे। हालांकि गुड़गांव पुलिस की कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर पालम विहार एरिया स्थित पेट्रोल पंप के निकट कैश बॉक्स झाड़ियों में दबाया हुआ बरामद हो गया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में तीन युवकों के सामने आने के बाद भी पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन


गुरुवार को गुड़गांव में हुई वारदात के दो दिन बाद दिल्ली के कमला नगर में सिटी बैंक के एटीएम में कैश डालने आई कैश वैन से डेढ़ करोड़ कैश लेकर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस की जांच में वारदात का तरीका हूबहू गुड़गांव में हुई वारदात की तरह होने के बाद इसमें उन्हीं बदमाशों का हाथ होने की पूरी आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं गुड़गांव में भी पल्सर बाइक का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने गुड़गांव पुलिस से संपर्क किया। जिसमें यहां वारदात स्थल का दौरा करने के अलावा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उस सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले को दोनों पुलिस बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दे रही है। अब तक 30 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ के अलावा संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी से भी पूछताछ कर रही है। पूरे मामले में एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क साधा है। पूरे मामले की उन्हें जानकारी दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed