{"_id":"11bbee4aadc6f2c1fdb51f00ffdaeeda","slug":"lucknow-special-train-will-stop-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंद हो जाएगी लखनऊ स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंद हो जाएगी लखनऊ स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 26 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के बावजूद दिल्ली और आनंद विहार से लखनऊ के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शनिवार से बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
सितंबर महीने के अंत तक आनंद विहार-ऊधमपुर स्पेशल समेत कई अन्य स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि भी समाप्त हो जाएगी।
रेलवे ने आनंद विहार से और नई दिल्ली से लखनऊ के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। आनंद विहार-लखनऊ स्पेशल ने शुक्रवार को अंतिम ट्रिप लगाई।
विज्ञापन
शनिवार को नई दिल्ली-लखनऊ स्पेशल अपना अंतिम फेरा लगाएगी। इनके बाद दोनों ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। इससे पहले नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल का संचालन 23 सितंबर को ही बंद हो चुका है।
विज्ञापन
आनंद विहार से ऊधमपुर जाने वाली वैष्णो देवी स्पेशल 28 सितंबर को और आनंद विहार-गोरखपुर 30 सितंबर को अंतिम ट्रिप लगाएगी। दिल्ली-कटरा स्पेशल 1 अक्तूबर को आखिरी चक्कर लगाएगी।
इन ट्रेनों की अवधि खत्म हो जाने के बावजूद अभी तक इनके संचालन को विस्तार नहीं दिया गया है। नार्दन रेलवे के पीआरओ एएस नेगी ने बताया कि फिलहाल स्पेशल ट्रेनों के संचालन को विस्तार दिए जाने की जानकारी ऑपरेशन डिपार्टमेंट से नहीं मिली है।