फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lucknow mail engine derailed In delhi

दिल्ली में बड़ा हादसा टला, तिलक ब्रिज रेल लाइन पर लखनऊ मेल का इंजन पटरी से उतरा

Sat, 31 Aug 2019 07:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Lucknow mail engine derailed In delhi
फाइल फोटो
नई दिल्ली-तिलक ब्रिज रेल लाइन शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इस पर ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। पिछले दिनों पैनल खराब होने से ट्रेनें जहां-तहां ठिठक गई थीं तो शुक्रवार रात लखनऊ मेल (12230) का आगे वाला इंजन अचानक पटरी से उतर गया। 
विज्ञापन


ट्रेन जोरदार झटके के साथ रुकी। इससे यात्री कुछ देर के लिए सहम गए। लखनऊ मेल नई दिल्ली स्टेशन से रात 10:05 बजे प्लेटफार्म नंबर 16 से रवाना हुई थी। स्टेशन से निकलकर ट्रेन तिलक ब्रिज की छठी लाइन से गुजर रही थी, तभी इंजन के अगले पहिये पटरी से उतर गए। 
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी और ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। इस वजह से झटके तो लगे, लेकिन यात्रियों को नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर नई दिल्ली स्टेशन डायरेक्टर, सुपरिंटेंडेंट समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इंजन को ट्रेन से अलग किया गया। इसके बाद ट्रेन के पीछे इंजन लगाकर इसे पुरानी दिल्ली स्टेशन के रास्ते रवाना किया गया। हालांकि, जांच के दौरान इस ट्रैक में किसी भी तरह की खामी नहीं मिली। 

इंजन की रीडिंग की गई। इसके अलायनमेंट की भी जांच की गई। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन 1 घंटे देरी से रवाना हुई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed