{"_id":"5e546c618ebc3ef3cd180955","slug":"lt-governor-not-meet-gopal-rai-sitting-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बवालः नहीं मिले उपराज्यपाल तो विधायकों के साथ धरने पर बैठे गोपाल राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बवालः नहीं मिले उपराज्यपाल तो विधायकों के साथ धरने पर बैठे गोपाल राय
Tue, 25 Feb 2020 06:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Feb 2020 06:07 AM IST
सार
उत्तर पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय व विधायक संजीव झा सोमवार देर रात उपराज्यपाल के आवास पर कानून व्यवस्था की चर्चा करने पहुंचे।
विज्ञापन
उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे गोपाल राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय व विधायक संजीव झा सोमवार देर रात उपराज्यपाल के आवास पर कानून व्यवस्था की चर्चा करने पहुंचे।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बताया कि इलाके में दशहत है। लोग अभी भी आगजनी कर रहे हैं। इलाके में पुलिस नहीं है। लोग डरे हुए हैं। हमारी कोशिश है कि उपराज्यपाल से मुलाकात कर उनसे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की मांग की जाए जिससे शांति कायम हो सके। हालांकि देर रात तक उनकी उपराज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
वहीं, मुस्तफाबाद विधायक हाजी युनूस का कहना है कि दंगाई फायरिंग व आगजनी करते घूम रहे हैं। पुलिस दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। उपराज्यपाल व गृहमंत्री से गुजारिश है कि वह पुलिस का इंतजाम करें।
विज्ञापन
उपराज्यपाल से मुलाकात न होने पर गोपाल राय, संजीव झा, दिलीप पांडेय, अखिलेश पति त्रिपाठी, इमरान हुसैन, अमातनुल्ला खान समेत 12 विधायक राजनिवास के बाहर धरने पर बैठ गए। पार्टी की ओर से सभी विधायकों को फौरन राजनिवास पहुंचने के लिए कहा गया।