संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर भगवंत मान पर भड़कीं स्पीकर, दर्ज हुई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि अपनी गलती मानते हुए भगवंत मान ने शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर अपनी गलती मानी और इसके लिए माफी भी मांगी है। स्पीकर का कहना है कि इस गलती के लिए सिर्फ माफी मांगना ही पर्याप्त नहीं है।
इस बारे में जरूरी कार्यवाही भी की जाएगी। इस मुद्दे के सामने आने के बाद संसद के दोनों सदनों में इस मामले को गंभीरता से उठाया गया और संसद सदस्यों द्वारा इस पर घोर आपत्ति भी जाहिए की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला भी दर्ज कराया गया है। इस मामले में भगवंत मान पर एक और गंभीर आरोप लगा है। स्पीकर को शिकायत करते हुए कहा गया है कि भगवंत मान संसद में शराब पीकर प्रवेश किया।
'दोबारा नहीं करेंगे गलती'
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ने कहा कि संसद की सुरक्षा में पहले भी घात लगाई जा चुकी है जिसमें 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
बता दें कि भगवंत मान ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो डाला है जिसमें उन्होंने उन इलाको की सुरक्षा के बारे में बताया है जिनकी रिकॉर्डिंग करना प्रतिबंधित है।
हालांकि भगवंत मान ने अपनी गलती स्वीकार किया है कि उनका इरादा संसद की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना या उसके साथ खिलवाड़ करने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने ये भी कहा है कि वो दोबारा कभी इस तरह की गलती नहीं करेंगे।