फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: Two warriors of South Delhi... both have their own claims

LS Elections : दक्षिण दिल्ली के दो सूरमा... दोनों के अपने-अपने दावे, आखिरी दौर में पहुंचा सत्ता संग्राम

Sat, 18 May 2024 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 05:57 AM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर मुकाबला दिल्ली देहात के दो सूरमाओं के बीच है। भाजपा के रामबीर सिंह बिधूड़ी और आप के सहीराम वोटर को लुभाने के लिए अपनी चालें चल रहे हैं।

विज्ञापन
LS Elections: Two warriors of South Delhi... both have their own claims
आप के सहीराम और भाजपा के रामबीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली का सत्ता संग्राम आखिरी दौर में हैं। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर मुकाबला दिल्ली देहात के दो सूरमाओं के बीच है। भाजपा के रामबीर सिंह बिधूड़ी और आप के सहीराम वोटर को लुभाने के लिए अपनी चालें चल रहे हैं। माध्यम दोनों ने विकास को बनाया है। बिधूड़ी केंद्र सरकार की योजनाओं के रथ पर सवार हैं तो सहीराम दिल्ली सरकार के। दिलचस्प यह कि दोनों प्रत्याशी अभी विधायक हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी वर्तमान में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष है। शहरी गांव, अनधिकृत कॉलोनियां, झुग्गी-झोपड़ियां, पुनर्वास कॉलोनियां के साथ दिल्ली-हरियाणा के सीमावर्ती इलाके ग्रामीण हैं। तभी इस सीट का मिजाज शहरी भी है, ग्रामीण भी। चुनावी व्यस्तता के बीच भाजपा और आप के प्रत्याशियों से अमर उजाला के संवाददाता राकेश शर्मा और नितिन राजपूत ने विशेष बातचीत की। पेश हैं अंश... 

विज्ञापन

मोदी फिर बनें प्रधानमंत्री, सबने झोंका दम- बिधूड़ी

कैंपेन आखिरी दौर में हैं, आप खुद को कहां देखते हैं?
हमारी तैयारी पूरी है। मुझे पूरा यकीन है कि लगातार तीसरी बार दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिलेगा। हमारा चुनाव दिल्ली की जनता लड़ रही हैं। हर कोई मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाह रहा है। इसमें पूरी दिल्ली ने अपना दम लगा रखा है। रही बात प्रचार की, तो आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित दूसरे बड़े नेता भाजपा के लिए वोट मांगेगे। 

विज्ञापन


आप और कांग्रेस एकजुट है। आपके लिए कितनी बड़ी चुनौती है?
कोई भी नहीं। आप और कांग्रेस में केवल कागजों पर गठबंधन है। दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। रही बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तो उनके पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं हैं। भाजपा अपने काम पर वोट मांग रही है। मोदी सरकार ने दर्जनों काम किए हैं। जनता इसी आधार पर वोट देगी। जबकि आप सरकार ने पिछले नौ साल में कोई काम नहीं किया। निगम की सत्ता में आने के बाद हाउस टेस्ट माफ 
विज्ञापन
विज्ञापन

करना सहित दूसरे वादे भी पूरे नहीं किए। जबकि मोदी की सारी गारंटी पूरी हुई। 

महिला सुरक्षा को लेकर आपका क्या कहना है? स्वाति मालीवाल के साथ जो घटना हुई उसे कैसे देखते हैं? 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आपराधिक मानसिकता के व्यक्ति हैं। उनके घर में पहले मुख्य सचिव की पिटाई हुई थी। अब उनकी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद के साथ ऐसी घटना हुई है। इसके बारे में खुद पीड़िता का कहना है कि यह सब कुछ अरविंद केजरीवाल के कहने पर हुआ है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द दोषी को सजा भी मिलेगी।  

आपके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है, इसे कैसे दूर करेंगे। 
क्षेत्र में ओ जोन में घर बनाने की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। इसे लेकर प्रस्ताव पास हो गया है और शहरी विकास विभाग को भेज भी दिया गया है। इसके अलावा एमबी रोड पर जाम को खत्म करने के लिए छह लेन की सड़क बनाई गई है। यह छह माह में शुरू हो जाएगी। लोग  आराम से सराय काले खां पहुंच जाएंगे। जरूरत के आधार पर क्षेत्र में मेट्रो का विस्तार, मास्टर प्लान के तहत सड़कों का निर्माण, ग्रामसभा की जमीन पर अस्पताल, स्टेडियम, स्कूल, बारात घर व दूसरे विकास कार्य होंगे। इसके अलावा जौनापुर में सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर जो वर्ल्ड क्लास स्किल डेवलपमेंट एजुकेशन सेंटर बनाना है, उसको फिर बनाया जाएगा।

विपक्ष कह रहा है कि भाजपा ने पिछले 10 साल में काम नहीं किया? 
केंद्र सरकार ने लोगों के हितों में कई काम किए, लेकिन केजरीवाल सरकार ने आयुष्मान सहित कई योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। दिल्ली से जल्द ही आप सरकार की विदाई होगी। इसके बाद लोगों की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। क्षेत्र में पानी की कमी सहित दूसरे काम को योजनाबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
रामबीर सिंह बिधूडी का कहना है कि एक राजनेता के तौर पर उनकी छवि हमेशा से बेदाग रही है। उनके खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है। सड़क से लेकर सदन तक हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए विधानसभा में सरकार के भ्रष्टाचार पर तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। बिधूड़ी का मानना है कि दिल्ली का विकास प्राथमिक कार्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा दिल्ली के विकास के लिए प्रयास करते रहे हैं और सांसद बनने के बाद मेरी भी प्राथमिकता दिल्ली के विकास को आगे बढ़ना ही होगा।

झूठे वादों पर नहीं, काम पर मांग रहे वोट : सहीराम

कैंपेन आखिरी दौर में हैं, खुद को कहा देखते हैं?
इंडिया गठबंधन का प्रचार चरम पर हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद इसमें और गति आ गई हैं। हर कोई मुख्यमंत्री को जेल में भेजने से गुस्सा है और इसका जवाब जनता वोट से देगी। दिल्ली का हर नागरिक आप के साथ है। ऐसे में कोई चुनौती ही दिखाई नहीं देती। 

भाजपा को कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं?
पूरे देश में इस बार इंडिया गठबंधन का जोर हैं। भाजपा दिल्ली की सातों सीट हार रही है। भाजपा के पास बताने के लिए कोई काम ही नहीं है। यहीं कारण है कि उनके बड़े नेता मां-बेटी का मंगलसूत्र छीन लिए जाने जैसी बातें कर रही हैं। देश में कानून- व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी भाजपा के हाथ में हैं, लेकिन वो विफल साबित हो रही है। यहीं कारण है वोट मांगने के लिए मुद्दों से भटका कर इधर-उधर की बात कर रहे हैं। 

आपके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है, इसे कैसे दूर करेंगे।
लोकसभा क्षेत्र में तीन बड़ी समस्या बड़ा अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्कूल के लिए जमीन न होना है। चुनाव जीतने के बाद मेरी प्राथमिकता होगी डीडीए से इनके लिए जमीन लेकर बनवाना। अभी इलाज के लिए दक्षिणी दिल्ली के लोगों को दूसरे क्षेत्र में जाना पड़ता है। जगह न होने के कारण दिल्ली सरकार स्कूल नहीं बना पा रही है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए भी सुविधा नहीं है। 

मालीवाल प्रकरण को आप कैसे देखते हैं। 
स्वाति मालीवाल का मामला छोटी-मोटी बात हैं। इस मसले पर पार्टी अपने स्तर पर काम कर रही है। पार्टी सभी पहलुओं पर  चर्चा करने के बाद विचार करेगी। मुझे उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। 



भाजपा आरोप लगाती है कि आप सरकार ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया? 
दिल्ली सरकार ने महिला के लिए मुफ्त बस सफर, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, तीर्थ यात्रा सहित दूसरी सुविधा दी। भाजपा के किसी भी राज्य में ऐसी सुविधा नहीं है। एक समय था जब पुल प्रहलादपुर में पानी भर जाता था, लेकिन आप सरकार के काम के कारण पिछले चार साल से पानी नहीं भर रहा।  प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि अनधिकृत कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री होगी। क्षेत्र में 70 कॉलोनी है, कोई सुविधा नहीं मिली। एलजी के कहने पर दिल्ली जल बोर्ड में दिक्कत पैदा कर पानी की समस्या खड़ी कर दी। टैंकर सुविधा भी बाधित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed