क्या आम आदमी पार्टी पर भी चढ़ गया 'भगवा रंग'? इन तस्वीरों के क्या हैं मायने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी मारलेना चुनाव के आखिरी दिन अपने माथे पर लाल चंदन का टीका लगाकर चुनाव प्रचार करतीं नजर आईं। आप के ही एक दूसरे प्रमुख नेता राघव चड्ढा भी सिर पर चुनरी के रंग वाले साफे को बांधकर अपना चुनाव प्रचार करते नजर आए। उनकी ट्विटर प्रोफाइल पर भी अब यही फोटो उनकी पहचान करा रही है।
तो क्या आप नेताओं पर भी भगवा रंग चढ़ गया है? इसके पहले राहुल गांधी के मंदिरों में जाने, कन्हैया कुमार के चंदन लगाने और दिग्विजय सिंह के पूजा-पाठ की तस्वीर पर भी विवाद हो चुका है। दरअसल, चुनाव की शुरुआत में ही आतिशी के धर्म को लेकर कुछ टिप्पणी की गई थी। उन्हें इसाई तक बताने की कोशिश की गई थी। इस हमले से परेशान आप नेता मनीष सिसोदिया ने सामने आकर इस मामले पर सफाई दी थी और कहा था कि वे हिंदू हैं और एक राजपूतानी हैं।
आतिशी के तिलक लगाकर प्रचार करने को भी आप की इसी कोशिश के रुप में देखा जा रहा है। राघव चड्ढा के लाल चुनरी के रंग में रंगने को भी हिंदूवादी राजनीति के कदम से कदम मिलाने की कोशिश के रुप में देखा जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार का कहना है कि चुनाव के समय आने पर कुछ लोग नकली हिंदू बनकर लोगों को ठगने का काम करने लगते हैं।
दिग्विजय सिंह पहले तो हिंदू को आतंकी बताने का काम करते हैं, लेकिन चुनाव आने पर आज वे पूजा-पाठ की तस्वीरें वायरल कर खुद को हिंदू साबित करना चाहते हैं। इसके पहले कन्हैया कुमार जैसे लोगों ने भी इसी तरह हिंदू होने का स्वांग रचा था। नवीन कुमार के मुताबिक आतिशी के माथे पर चंदन लगाकर घूमने से उनकी असलियत नहीं छिप जाएगी क्योंकि सभी यह बात जानते हैं कि उनके माता-पिता आतंकी अफजल गुरु जैसे आतंकी को रिहा कराने के लिए दिन-रात प्रयास करते रहे थे। उन्होंने इसे एक फर्जी हिंदुत्व करार दिया।