{"_id":"69cdf9ea5230dfa8cf0a5837","slug":"lpg-racket-busted-in-palam-45-gas-cylinders-and-refilling-machine-recovered-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi LPG Racket: दिल्ली में गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, 45 सिलिंडर के साथ रिफिलिंग मशीन जब्त; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi LPG Racket: दिल्ली में गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, 45 सिलिंडर के साथ रिफिलिंग मशीन जब्त; तीन गिरफ्तार
Thu, 02 Apr 2026 10:40 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:40 AM IST
सार
दिल्ली में अवैध एलपीजी गैस भंडारण और रिफिलिंग के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गैस की कालाबाजारी में तीन पकड़े
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में गैस संकट के बीच कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पालम गांव पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने एलपीजी गैस के अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 45 भारत गैस सिलिंडर के साथ एक टेम्पो बरामद किया गया। अवैध गैस रिफिलिंग और ट्रांसफर करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Delhi | An illegal LPG gas storage & refilling racket was busted by the staff of Palam Village police station. Three accused apprehended at the spot and 45 Bharat gas cylinders & a tempo were recovered. Illegal gas refilling and transfer equipment were also seized. The… pic.twitter.com/hn3lWB5pYn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 2, 2026
एलपीजी सिलिंडर रैकेट का पर्दाफाश, 17 सिलिंडर बरामद
वहीं दूसरी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के डाबड़ी में अवैध एलपीजी सिलिंडर स्टोरेज और रिफिलिंग रैकेट का खुलासा कर 17 सिलिंडर बरामद किए हैं। अपराध शाखा ने दुकानदार मोहन लाल गर्ग को पकड़ा है। बाद में जांच के लिए मामला द्वारका जिले की डाबड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि पश्चिमी जिले के सीतापुरी इलाके में एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी की सूचना पर टीम ने दुकानदार मोहन लाल गर्ग (61) को अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर भरते हुए पाया। वह 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सिलिंडर भर रहा था। उस जगह अलग-अलग कंपनियों के कुल 17 एलपीजी गैस सिलिंडर मिले। खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरजीत | कौर को तुरंत मौके पर बुलाया।