70 के खाने में 15 रुपये एक्सट्रा: रेस्टोरेंट बिल में जुड़ा एलपीजी चार्ज, सोशल मीडिया पर आई बिलों की बाढ़
बढ़ती एलपीजी संकट के बीच अब रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों के बिल में एलपीजी चार्ज जोड़ने का मामला सामने आने लगा है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती एलपीजी संकट के बीच अब रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों के बिल में एलपीजी चार्ज जोड़ने का मामला सामने आने लगा है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐसे कई बिलों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें खाने के कुल बिल के साथ 10 से 15 प्रतिशत तक एलपीजी चार्ज अलग से जोड़ा गया है।
70 के खाने पर 15 रुपये का चार्ज
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जहां एक ओर खाने की कीमत 70 रुपये है, वहीं उस पर 15 रुपये तक एलपीजी चार्ज के रूप में जोड़े गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही बढ़ती कीमतों के कारण बाहर खाना महंगा हो चुका है, ऐसे में इस तरह के अतिरिक्त शुल्क लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं।

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर पड़ा
हाल के समय में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के न मिलने और ब्लैक से खरीदने पर बढ़ोतरी का सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा है। इसी के चलते कुछ प्रतिष्ठान अपने खर्च को संतुलित करने के लिए यह अतिरिक्त चार्ज ग्राहकों से वसूल रहे हैं।

लोग क्या बोले
पहले ही खाना महंगा है, अब अलग से एलपीजी चार्ज जोड़ना सही नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। - अभी शर्मा, लाजपत नगर
अगर लागत बढ़ रही है तो उसे मेन्यू में शामिल किया जाए, लेकिन बिल में अलग से चार्ज लगाना ग्राहकों के साथ गलत है। -तुलसी, समयपुर