फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover's unrequited love for the family to make trouble.

परिवार के लिए मुसीबत बना प्रेमी का एकतरफा प्यार

Tue, 02 Jun 2015 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 02 Jun 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
Lover's unrequited love for the family to make trouble.

गांव की ही एक युवती से उसका एकतरफा प्यार चल रहा था। अपनी प्रेमिका को पाने के लिए छात्र लगातार प्रयास करता रहा, लेकिन लड़की उससे प्यार नहीं करती थी।

विज्ञापन


इससे हताश होकर उसने दो बार जहर की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। परिजनों ने तुरंत ही अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली थी।

इसके बाद परिजन गांव से आकर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के तिरुपति इंक्लेव में रहने लगे लेकिन छात्र के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा था। कुछ दिन पहले युवती ने अपना फोन भी बंद कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों ने भी खेला बड़ा खेल!

Lover's unrequited love for the family to make trouble.

प्रेमिका को पाने में नाकाम रहे छात्र ने निराश होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की थी। एक सप्ताह पहले 26 मई को हुई घटना में पुलिस ने गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है।

मामले को दबाने के लिए ही परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बादलपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एकतरफा प्यार में हताश छात्र ने इससे पहले भी दो बार जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लोनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जावली निवासी साहिल पुत्र विजेंद्र बीकॉम का छात्र था।

पुलिस ने खोली पोल

Lover's unrequited love for the family to make trouble.

इसके बाद से साहिल तनाव में रहने लगा और हताश होकर उसने 26 मई को रात में तमंचे से गोली मारकर तिरुपति इंक्लेव में ही आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के मामले को छिपाकर परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है।

राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने जो पुलिस को गुमराह कर तथ्य छिपाने का प्रयास किया है, उसकी जांच चल रही है। उनके खिलाफ  भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed