{"_id":"5ecaa38c0dda84314b04acc1","slug":"lover-looted-truck-driver-to-give-gold-ring-to-his-girlfriend-on-her-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को बर्थडे पर सोने की अंगूठी देने के लिए पहले की चोरी, लॉकडाउन में नहीं बिका तो ट्रक चालकों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को बर्थडे पर सोने की अंगूठी देने के लिए पहले की चोरी, लॉकडाउन में नहीं बिका तो ट्रक चालकों को लूटा
Sun, 24 May 2020 10:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 May 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को लूटने वाले चोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका को जन्मदिन पर सोने की अंगूठी गिफ्ट करने का वादा पूरा करने के लिए एक बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर जीटी रोड पर ट्रक चालकों से मोबाइल सहित अन्य सामान लूट रहा था। लेकिन लॉकडाउन में लूट का माल न बिक पाने के कारण दोनों नगदी के रूप में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने दोनों को जीटी रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी गौरव शर्मा के मुताबिक, एक गुप्त सूचना पर जिले की विशेष पुलिस टीम हाइवे पर ट्रक चालकों से लूट करने वाले गिरोह के पीछे थी। इसी दौरान जीटी रोड के मुकरबा चौक के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने ट्रक चालकों से लूट की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम भलस्वा डेयरी निवासी अरुण (21) और अंकित (21) बताए। अरुण ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका को जून में उसके जन्मदिन पर सोने की अंगूठी देने का वादा कर चुका था। लेकिन लॉकडाउन में ट्रक चालकों से लूटे गए माल को वह बेच नहीं पा रहा था। इसलिए अपने साथी बदमाश अंकित के साथ मिलकर नगदी लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी जिले में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनसे लूट की बाइक सहित चार मोबाइल बरामद हुए हैं।