फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover killed his girlfriend with knife after refusing to marry him

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा, गंभीर

Mon, 22 Apr 2019 09:09 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 22 Apr 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Lover  killed his girlfriend with knife after refusing to marry him
सांकेतिक चित्र

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने सरेराह निजी बैंक में कार्यरत अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। युवती को बचाने के लिए आए उसके सहकर्मी को भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रीतम (25) के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झाड़सा गांव निवासी आरोपी युवक प्रीतम की करीब तीन महीने पहले सिंकदरपुर घोषी निवासी 23 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी। युवती सेक्टर-17 स्थित इंडसइंड बैंक में कार्यरत है। दोनों के बीच प्रेम होने के बाद उन्होंने एक दूसरे से शादी करने का वादा किया था। बीते सप्ताह युवती के परिजनों द्वारा इस शादी से इनकार करने के बाद युवती ने भी अपने प्रेमी को शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद उसने झगड़ा किया। 19 अप्रैल की शाम को युवती अपने सहकर्मी के साथ कंपनी से निकल रही थी। कंपनी गेट के पास ही अचानक युवक ने आकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। युवती को बचाने आए सहकर्मी को भी आरोपी ने चाकू मार दिया। जिसके बाद दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उसे शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। रविवार को आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालत गंभीर है, फिलहाल वह आईसीयू में है। घायल सहकर्मी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed