फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lover called woman home and killed her in Delhi

'वो मिलने का बनाती थी दबाव': प्रेमी ने महिला की हत्या की... कमरे में छोड़ा शव; हत्यारोपी ने बताया पूरा मामला

Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
सार

मृतका का पति कीर्ति नगर में फर्नीचर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वारदात के समय वह काम पर था। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में लिया। उसकी पड़ताल हुई तो धर्मेद्र का नाम सामने आया।

विज्ञापन
Lover called woman home and killed her in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

मध्य दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए युवक ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को खबर मिली तो वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन


पड़ताल हुई तो महिला के जानकार युवक का नाम सामने आया। पड़ताल में पता चला कि आरोपी मौके से फरार हो चुका है। टीम को फौरन उसके पैतृक निवास बुलंदशहर भेजा गया। वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहता है और एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने ही पीछा छुड़ाने के लिए महिला को मारा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4.14 बजे उनकी टीम को सूचना मिली थी कि महिला की हत्या कर दी गई है। उसका शव पड़ोसी के घर पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। छानबीन के दौरान पता चला कि महिला पड़ोस में रहती थी।

विज्ञापन

उसका पति कीर्ति नगर में फर्नीचर की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वारदात के समय वह काम पर था। पुलिस ने महिला का मोबाइल कब्जे में लिया। उसकी पड़ताल हुई तो धर्मेद्र का नाम सामने आया। पड़ोसियों ने भी आखिरी बार महिला को उसके साथ ही देखा था।

आरोपी ने बताया कि करीब चार माह से वह महिला को जानता था। उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। वहीं आरोपी महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था, लेकिन महिला उससे दोस्ती बरकरार रखना चाहती थी। महिला उससे मिलने का दबाव बनाती रहती थी। शनिवार को आरोपी ने कमरा दिखाने के बहाने उसे बुला लिया। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed