{"_id":"5faad00c295c76535569ad32","slug":"lotus-blooms-on-sadar-seat-of-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हाथी' की चाल पड़ी सुस्त, सदर सीट पर फिर खिला 'कमल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हाथी' की चाल पड़ी सुस्त, सदर सीट पर फिर खिला 'कमल'
Tue, 10 Nov 2020 11:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP Symbol
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर कमल ने अपना परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही ने 21 हजार 702 वोटों से जीत दर्ज की है। बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस दूसरे नंबर पर रहे। चंद्रशेखर की पार्टी आसपा के प्रत्याशी यामीन ने बसपा के वोट बैंक में खूब सेंध लगाई और वह तीसरे नंबर पर रहे। रालोद-सपा गठबंधन और कांग्रेस समेत 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ था। भाजपा ने दिवंगत विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही को प्रत्याशी बनाया। बसपा ने पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भाई और सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस को मैदान में उतारा।
विज्ञापन
रालोद ने सपा के साथ गठबंधन में प्रवीण कुमार सिंह को, कांग्रेस ने सुशील चौधरी को और आसपा ने हाजी यामीन को टिकट दिया। कुल 18 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा और कुल 3 लाख 88 हजार 508 मतदाताओं में से 2 लाख 2 हजार 641 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 289 मतों को रिजेक्ट हो गए। मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हुई। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली। उषा सिरोही को कुल 88,645 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी यूनुस को 21,702 हजार मतों से मात दी । हाजी यूनुस को कुल 66,943 मत हासिल हुए हैं। तीसरे स्थान पर रहे आसपा प्रत्याशी हाजी यामीन को 13,530 मत मिले। कांग्रेस के सुशील चौधरी 10,319 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह 7286 मत हासिल कर पांचवें स्थान पर रहे।
प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या
प्रत्याशी पार्टी मतों की संख्या
उषा सिरोही भाजपा 88645
मोहम्मद यूनुस बसपा 66943
मोहम्मद यामीन आसपा 13530
सुशील चौधरी कांग्रेस 10319
प्रवीण कुमार सिंह सपा-रालोद 7286
दिलशाद अहमद एआईएमआईएम 4757
पृथ्वीराज सिंह राष्ट्रीय जनलोक पार्टी 2944
उर्मिला राजपूत राष्ट्रीय क्रांति पार्टी 1898
गीता रानी शर्मा निर्दलीय 803
राहुल कुमार निर्दलीय 776
सुमन लोधी निर्दलीय 730
योगेंद्र शंकर शर्मा एनसीपी 730
धर्मेंद्र कुमार पीपीआईडी 536
आशीष कुमार राष्ट्रीय जन नायक पार्टी 395
राहुल भाटी राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी 319
मोहम्मद युनुस निर्दलीय 283
महमूद हसन लोकदल 279
संजीव कुमार निर्दलीय 199
नोटा 980