फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lost student of jnu najeeb ahmad mother ask high court to search her by committee headed by judge

4 माह बाद भी नहीं मिला JNU से लापता छात्र नजीब, मां ने हाईकोर्ट में लगाई ये गुहार

Sat, 25 Feb 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
lost student of jnu najeeb ahmad mother ask high court to search her by committee headed by judge
नजीब अहमद की मां ने बेटे की वापसी के ल‌िए हाईकोर्ट से लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस से 14 अक्तूबर 2016 से लापता छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस ने हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर समयबद्ध तरीके से बेटे को तलाशने की मांग रखी है।

विज्ञापन


इसके अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय से भी दखल की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मंगवाने का आह्वान किया है। खास बात है कि मां की पुकार के चलते ही देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में करीब 25 लाख छात्रों ने नजीब को तलाशने के लिए हस्ताक्षर किए हैं, जोकि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को सौंपें जाएंगे।
विज्ञापन


प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में शुक्रवार को बदायूं निवासी व नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार महीने से पुलिस मेरे बेटे को तलाश नहीं पाई। महज केस से जुड़े पुलिस अधिकारियों के तबादले की बात कह कर पुलिस जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजीब की मां ने एचआरडी से जेएनयू प्रबंधन से रिपोर्ट लेने व दखल की रखी मांग

lost student of jnu najeeb ahmad mother ask high court to search her by committee headed by judge
नजीब की मां - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला

फातिमा ने हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की मांग रखी है। साथ ही उस कमेटी को समयबद्ध कर जांच रिपोर्ट देने की अपील की है ताकि उनके बेटे को जल्द से जल्द तलाशा जा सके।

मां फातिमा ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से भी अपील की है कि वे जेएनयू कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से इस मामले में रिपोर्ट मांगे। क्योंकि कुलपति ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए थे। इसके अलावा देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा के लिए पुख्ता नियम बनाए जाएं।

बता दें कि एमएससी बायो टेक्नोलॉजी के छात्र का माहीमांडवी हॉस्टल में कुछ छात्रों से झगड़ा होने के बाद मारपीट हुई थी। इस मामले में विवि प्रबंधन ने अपनी रिपोर्ट में नजीब को दोषी माना। इस घटना के अगले दिन 14 अक्तूबर से नजीब अहमद कैंपस से लापता हैं। एबीवीपी के चार छात्रों पर नजीब से मारपीट का आरोप है।

उधर, सेफ्टी फॉर माइनॉरिटीज इन हायर एजुकेशन संस्था के राष्ट्रीय सचिव सैयद अजहरुद्दीन ने बताया कि उन्होंने जस्टिस फॉर नजीब के नाम से देशभर के विश्वविद्यालयों में फरवरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके तहत करीब 25 लाख छात्रों ने हस्ताक्षर के माध्यम से नजीब को तलाशने की मांग रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed