{"_id":"5f66927d8ebc3eee0d14d3dd","slug":"lost-guard-job-in-corona-epidemic-became-fake-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कोरोना महामारी में छूटी गार्ड की नौकरी तो बन गए फर्जी पुलिसकर्मी, चार गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कोरोना महामारी में छूटी गार्ड की नौकरी तो बन गए फर्जी पुलिसकर्मी, चार गिरफ्तार
Sun, 20 Sep 2020 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Sep 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद एप के जरिये पुलिस का फर्जी पहचान पत्र बनाकर लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को प्रशांत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से सेंट्रल क्राइम ब्रांच और सीबीसीआईडी का पहचान पत्र व सेंट्रल क्राइम ब्रांच का एक फर्जी नियुक्ति पत्र मिला है।
विज्ञापन
आरोपियों ने खुलासा किया है कि लोगों पर पुलिस का धौंस जमाने और उनसे उगाही करने के लिए फर्जी कार्ड तैयार किया था। प्रशांत विहार थाने में तैनात सिपाही सत्यव्रत व अन्य पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार शाम सेक्टर 10 रोहिणी में स्थित जापानी पार्क में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि झील के पास चार लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डरा धमका रहे हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर पुलिस टीम झील के पास पहुंची। पुलिस कर्मियों को अपनी ओर आते देख चारों युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से सेंट्रल क्राइम ब्रांच और सीबीसीआईडी का पहचान पत्र व सेंट्रल क्राइम ब्रांच का एक फर्जी नियुक्ति पत्र मिला।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी सागर, किराड़ी निवासी प्रवीण, नांगलोई निवासी लोकेश और अमन विहार निवासी अमर सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में सागर ने बताया कि सभी गार्ड की नौकरी करते थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।