फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lost faith, family spent the night in fear leave city now

उठ गया भरोसा, परिवार ने डरकर काटी रात अब छोड़ेंगे शहर

Wed, 06 Jan 2016 10:04 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Lost faith, family spent the night in fear leave city now

दिनदहाड़े 30 लाख की डकैती के बाद से पीड़ित परिवार का शहर की सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ गया है। वारदात के बाद रात भर महिला और बच्चों समेत घर के सभी सदस्य सहमे रहे।

विज्ञापन


कनपटी पर पिस्टल लगने से अमन (9) रात में कई बार डर कर जाग गया। दहशत के कारण परिवार शहर छोड़कर वापस गांव जाने की योजना बना रहा है।

मंगलवार सुबह 11:30 बजे बालकृष्ण के घर में 12 बदमाशों ने डकैती डाली थी। रात बच्चों ने सोते-जागते काटी, जबकि घर के बुजुर्गों और महिलाओं की आंखों से नींद गायब रही।

विज्ञापन

हम शहर छोड़कर वापस अपने गांव रोशनपुर चले जाएंगे

Lost faith, family spent the night in fear leave city now

बालकृष्ण के बड़े बेटे सुशील ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ गया है। बदमाशों पर पुलिस का बस नहीं चल रहा है। जिस तरह बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया उससे बच्चे डरे हैं।


अब यहां रह पाना मुश्किल है। हम शहर छोड़कर वापस अपने गांव रोशनपुर चले जाएंगे। पुलिस के मुताबिक परिवार को शहर छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है।

पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed