{"_id":"6aad2e43fbcb4a1f0303fb50","slug":"lord-vishwakarma-puja-celebrated-with-devotion-and-enthusiasm-in-ashok-nagar-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1027-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अशोक नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अशोक नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। विजयपाल पांचाल मार्ग अशोक नगर स्थित विश्वकर्मा शिव मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती का आयोजन पूरे भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों ने एकजुट होकर सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की आराधना की।
कार्यक्रम में मंडोली रोड मार्केट एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के संगठन मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पांचाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजनों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की समृद्धि तथा तरक्की की प्रार्थना की। इस मौके पर मुकेश पांचाल ने समाज में भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। अंत में सभी उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद