{"_id":"5d18ef598ebc3e3cc6676448","slug":"loot-of-jewellery-and-cash-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कूलर में नशीला पदार्थ मिलाया, बेहोश होने के बाद चोरों ने घर साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कूलर में नशीला पदार्थ मिलाया, बेहोश होने के बाद चोरों ने घर साफ किया
Sun, 30 Jun 2019 10:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
कंझावला इलाके में घर में सो रहे लोगों को कूलर में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद लाखों के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की है। बेहोशी की हालत एक युवती और उसके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मौके से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोनिया (23) सपरिवार मदनपुर डबास इलाके में रहती है। वह निजी कंपनी में काम करती है। परिवार में पिता एहसान अली (64) और मां हफीजन (35) के अलावा अन्य लोग रहते हैं। शुक्रवार रात सोनिया अपने माता-पिता के साथ भूतल स्थित कमरे में सो रही थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल पर थे।
विज्ञापन
सोनिया के मुताबिक खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गई। इसी दौरान कूलर से अचानक तेज दुर्गंध आने लगी। जब तक कुछ समझ पाती वह बेहोश हो गई। सुबह में परिवार के लोग उसके कमरे में आए तो देखा कि सोनिया और उसके माता-पिता बेहोश हैं और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सोनिया और उसके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन करने पर पता चला कि चोरों ने घर से नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने होश में आने के बाद सोनिया का बयान लिया। पुलिस को आशंका है कि कूलर में कोई नशीला पदार्थ डालने के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि मौके से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।