{"_id":"5dd854bc8ebc3e54eb2a859b","slug":"loot-of-15-lakh-rupees-with-a-stick-on-head-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर डंडे से वार करके लूट लिये 15 लाख रुपये, वारदात सीसीटीवी कैमरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर डंडे से वार करके लूट लिये 15 लाख रुपये, वारदात सीसीटीवी कैमरे में
Sat, 23 Nov 2019 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने जींस कंपनी के कर्मचारी पर डंडे से हमला कर 15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय कर्मचारी कंपनी के रुपये बैंक में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मनोज (30) गांधी नगर के कैलाश नगर स्थित जींस कंपनी में काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे मनोज कंपनी के 15 लाख रुपये बैग में लेकर बैंक में जमा करने के लिए निकला।
विज्ञापन
वह पुश्ता होते हुए गीता कॉलोनी के 10 ब्लॉक में सिलाई सेंटर वाले चौक पर पहुंचा। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जबकि दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए।
पुलिस ने आशंका जताई है कि कंपनी में काम करने वाला कोई कर्मचारी लूटपाट में शामिल हो सकता है, क्योंकि बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है उससे लग रहा है कि उन्हें रुपयों के बारे में सूचना दी गई थी।