{"_id":"6516f7274e6803e0bc0eca45","slug":"loni-mla-nand-kishore-gurjar-wrote-letter-to-cm-yogi-adityanath-accusing-leader-of-tarnishing-his-character-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: लोनी विधायक नंदकिशोर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- बड़े नेता छवि खराब करने की रच रहे साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: लोनी विधायक नंदकिशोर ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- बड़े नेता छवि खराब करने की रच रहे साजिश
Fri, 29 Sep 2023 09:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 29 Sep 2023 09:41 PM IST
सार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने एक नेता पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विधायक नंदकिशोर गुर्जर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक नेता के ऊपर षड्यंत्र के तहत छवि खराब करने का आरोप लगाया है। विधायक ने मामले की जांच की मांग के साथ सीडी में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मुख्यमंत्री को भेजी है
विज्ञापन
पत्र में विधायक ने कई मामलों का जिक्र करते हुए लिखा कि 'एक बड़े नेता द्वारा लगातार मेरी छवि को धूमिल करने के लिए आईटी सेल के माध्यम से कूटरिचत वीडियो/ऑडियो बनाने, झूठा किसी मसले में फंसाने आदि का लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। आज मुझे दिल्ली के एक वरिष्ठ पत्रकार ने जानकारी दी है कि यह नेता मुझे षड्यंत्र के तहत फंसाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। भाजपा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत हिमाचल चुनाव में कांगड़ा प्रवास के दौरान एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई, जैसे ही मैंने उठाया तो दूसरी तरफ से एक अज्ञात महिला ने नग्न अवस्था में अभद्र बातें शुरू कर दी। मैंने तुंरत फोन काट दिया और इसकी जानकारी कार्यवाही हेतु नंबर सहित तत्कालीन थाना प्रभारी लोनी, अजय चैधरी को दी। इसी तरह किसान आंदोलन में राकेश टिकैत प्रकरण में भी मेरे न होने के बावजूद मेरा नाम लिया गया। टिकैत प्रकरण में नाम लेने के लिए कहने की बात को, मुझसे फोन पर वार्ता के दौरान उक्त नेता द्वारा स्वंय स्वीकार किया गया है.'
विज्ञापन
विधायक ने पत्र में वरिष्ठ पत्रकार के हवाले से लिखते हुए कहा कि 'यह नेता किसी बड़े अपराधी से मिलकर हमला कराने, किसी महिला के द्वारा आईटी को दुरूपयोग करते हुए कूटरचित वीडियो/ऑडियो बनाकर व किसी झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर सकता है। इस षड्यंत्र की जानाकरी साक्ष्यों के साथ शीघ्र आपके समक्ष प्रस्तुत की जाएगाी। विधायक ने अज्ञात नेता पर अन्य जनप्रतिनिधियों/नेताओं की भी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।' विधायक ने प्रकरण की जांच की मांग के साथ सीडी में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मुख्यमंत्री को भेजी है।
विज्ञापन