{"_id":"5836f3a24f1c1b313513b2af","slug":"long-ques-before-big-bazaar-shops-to-take-cash-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बाजार में कैश के लिए उमड़ी भीड़, स्टोर खुलने से पहले ही जमा हो गए थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बाजार में कैश के लिए उमड़ी भीड़, स्टोर खुलने से पहले ही जमा हो गए थे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगाें की परेशानी को कम करने के लिए बृहस्पतिवार को बिग बाजार में डेबिट कार्ड को स्वेप कराकर 2 हजार रुपये दिए जा रहे थे। पहले दिन ही बिग बाजार में पैसे लेने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
लेकिन करीब 365 लोगों को ही कार्ड स्वेप कराकर कैश मिल पाया। कैश के लिए लाइन में लगने वाले लोगों को टोकन दिया गया, उसके बाद कैश के लिए लाइन में लगना पड़ा, तब जाकर नंबर आ पाया।
विज्ञापन
बिग बाजार में डेबिट कार्ड स्वेप कराकर पैसे मिलने की सूचना के बाद ही लोग इंतजार कर रहे थे। इसलिए स्टोर खुलने के पहले से ही लोग पहुंच गए थे। जैसे ही स्टोर खुला, लोगों ने प्रबंधक से डेबिट कार्ड स्वेप कराकर पैसे मांगने लगे। हालांकि बिग बाजार प्रबंधक ने एग्जिट गेट के बाहर काउंटर लगा दिया था।
विज्ञापन
यहां पर लोगों ने लाइन लगाई हुई थी। सबको टोकन और समय दिया जा रहा था। लोग अपनी बारी में आकर पैसे ले रहे थे। बिग बाजार प्रबंधकों ने बताया कि जो पैसा खरीदारी से आ रहा है उसी को हम लोग लाइन में लगने वाले लोगों के डेबिट कार्ड स्वेप करके दे रहे हैँ।