फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loksabha Elections: Orders to identify those who disturb peace

Loksabha Elections : शांति भंग करने वालों की पहचान करने के आदेश, लाइसेंसी हथियार जमा करना का निर्देश

Mon, 04 Mar 2024 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 07:16 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस को उनके थाना क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोगों की पहचान करने के आदेश दिए जो चुनावों के दौरान या पहले शांति भंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Loksabha Elections: Orders to identify those who disturb peace
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस को उनके थाना क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोगों की पहचान करने के आदेश दिए जो चुनावों के दौरान या पहले शांति भंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये आदेश सभी जिलों में थाना पुलिस को दे दिए हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस मुख्यालय के अलावा सभी जिलों में भी एक-एक इलेक्शन सेल बनाया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीसीआर (ऑपरेशन) के पुलिस उपायुक्त संजय सेहरावत को इलेक्शन सेल का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इलेक्शन सेल ने लोकसभा चुनाव को तैयारियां शुरू कर दी है। स्थानीय थाना पुलिस को कहा गया है कि जितने भी वारंट व समन है उनकी तामील हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर चेक करने के आदेश
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन परिसर, इमारत और कम्युनिटी सेंटर को चेक करने के लिए कहा है कि जहां वोटिंग होनी है। उन इमारतों की सुरक्षा बढ़ाने व सख्त चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन इमारतों की पहचान की जा रही है जहां वोटिंग होगी और वोटिंग मशीन रखी जाएगी। इसके अलावा चुनावों के लिए कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग की जा रही है। 

लाइसेंसी हथियार जमा कराने के आदेश
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जितने भी लोगों ने लाइसेंसी हथियार ले रखे हैं उन्हें पुलिस में जमा करने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस सभी हथियार लेने वाले को पत्र लिखकर उन्हें जमा कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। 


बदमाशों का रिकार्ड तैयार करने के आदेश
दिल्ली पुलिस के थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र के बदमाशों का डाटा तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही भगोड़े बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नए बदमाशों की पहचान करने के लिए कहा है। बदमाशों की पूरी डिटेल चुनाव आयोग को सौंपी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि जिन चुनाव अधिकारी व कर्मचारियों को चुनावों में ड्यूटी लगी है और उन्हें सुरक्षा दी जानी है, ऐसे में उनकी सुरक्षा में तैनात किए या फिर ड्यूटी लगाई गई पुलिसकर्मियों को जल्द भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed