{"_id":"5ca93cedbdec22142773c103","slug":"lok-sabha-elevtions-2019-aap-review-campaign-says-effect-of-the-full-state-movement-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आप का दावा, पूर्ण राज्य आंदोलन का दिख रहा असर, पार्टी ने की प्रचार अभियान की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आप का दावा, पूर्ण राज्य आंदोलन का दिख रहा असर, पार्टी ने की प्रचार अभियान की समीक्षा
Sun, 07 Apr 2019 05:27 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 07 Apr 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने सातों लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में चल रहे अपने प्रचार अभियान के एक महीने पूरे होने पर समीक्षा की। समीक्षा बैठक में संबंधित क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का मानना है कि एक मार्च से शुरू हुआ पूर्ण राज्य के लिए आंदोलन दिल्लीवालों पर असर डाल रहा है। आम लोग अब समझने लगे हैं कि पूर्ण राज्य होने से दिल्ली को कितना फायदा होगा।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उनके आवास पर लोक सभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठकें दो दिनों में पूरी हुईं। शुक्रवार को तीन लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान की समीक्षा की गई, जबकि शनिवार को चार लोक सभा पर चर्चा हुई। इसके अलावा पार्टी ने सभी विधायकों व पार्षदों से अलग से चर्चा की।
विज्ञापन
एक महीने के प्रचार अभियान के असर से आप अकेले दम पर भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। अगर गठबंधन हुआ तो भाजपा के सामने बड़ी मुश्किल होगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी फिलहाल अगले चरण के प्रचार अभियान की रणनीति तैयार कर रही है। एक-दो दिन में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन