{"_id":"6625b6b66f168d7c2f024215","slug":"lok-sabha-elections-nris-are-not-showing-interest-in-electing-the-government-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : सरकार चुनने में एनआरआई नहीं दिखा रहे रुचि, पिछले पांच साल में बढ़े केवल 266 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : सरकार चुनने में एनआरआई नहीं दिखा रहे रुचि, पिछले पांच साल में बढ़े केवल 266 मतदाता
Mon, 22 Apr 2024 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
दीपक कार्की, नई दिल्ली
दीपक कार्की, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
साल 2014 में दिल्ली में एनआरआई मतदाताओं की संख्या केवल नौ थी।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
राजधानी समेत पूरे देश से लाखों लोग विदेश में जाकर बसे हुए हैं। इनमें हजारों लोग अकेले दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। प्राय: उनके दिलों में अपने शहर-मोहल्ले के लिए प्रेम भी बना रहता है, लेकिन जब बात लोकसभा चुनाव की आती है तो वे रुचि नहीं दिखाते हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 में दिल्ली में एनआरआई मतदाताओं की संख्या केवल नौ थी। अपने राज्य के प्रति लगाव के बावजूद चुनाव में इनकी भागीदारी शून्य रही। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच साल में केवल 266 एनआरआई मतदाताओं का इजाफा हुआ है।
विदेश मंत्रालय के आंकड़े कहते हैं कि लगभग पचास हजार दिल्लीवासी पढ़ाई या रोजगार के लिए हर साल विदेश जा रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल, 2024 तक दिल्ली में एनआरआई मतदाताओं की संख्या 602 है। साल 2019 लोकसभा चुनाव में यह संख्या 336 थी।
चुनाव आयोग कर रहा जागरूक
चुनाव आयोग स्वीप प्रोग्राम के जरिये लोगों को मतदान सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रहा है, जिसमें एनआरआई भी शामिल हैं। आयोग का कहना है कि एनआरआई मतदाताओं की संख्या काफी कम है, लेकिन अधिक संख्या में लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।