फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha elections Delhi: Kanhaiya and Bansuri clash on social media

लोकसभा चुनाव दिल्ली : सोशल मीडिया पर कन्हैया कुमार और बांसुरी में टक्कर, मनोज तिवारी को भी मिले लाखों व्यू

Wed, 15 May 2024 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा दीपक कार्की, नई दिल्ली
दीपक कार्की, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 04:25 AM IST
सार

इसमें टक्कर कन्हैया कुमार और बांसुरी स्वराज में है। कभी कन्हैया तो कभी बांसुरी आगे होती हैं। दोनों के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रचार के वीडियो लाखों लोग देख रहे हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections Delhi: Kanhaiya and Bansuri clash on social media
स - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली का सत्ता संग्राम सोशल मीडिया पर भी लड़ा जा रहा है। इसमें टक्कर कन्हैया कुमार और बांसुरी स्वराज में है। कभी कन्हैया तो कभी बांसुरी आगे होती हैं। दोनों के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रचार के वीडियो लाखों लोग देख रहे हैं। 

विज्ञापन


बांसुरी स्वराज के इंस्टाग्राम पर सात अप्रैल को अपलोड की गई रील को 36 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। ‘विकसित भारत का संकल्प’ शीर्षक के साथ अपलोड किए गए इस वीडियो को 1.37 लाख लाइक मिले हैं। इसके अलावा एक अप्रैल को ‘पांच वर्ष की उम्र में अपनी मां से सीखे शिव तांडव के सोलह श्लोक’ शीर्षक से अपलोड वीडियो को भी 27 लाख लोग देख चुके हैं और 1.33 लाख लाइक मिले हैं। सवा लाख से अधिक फॉलोअर्स वाला अकाउंट रोजाना इंटरव्यू, प्रचार की रील आदि से औसत पचास से सत्तर हजार व्यू बटोर रहा है।
विज्ञापन


इधर, रविवार को कन्हैया कुमार के अकाउंट से ‘दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है देख लेंगे’ शीर्षक के साथ एक रील जारी की गई, जिसने 24 घंटों में 15 लाख से अधिक लोगों ने देखा और सवा लाख लाइक मिले। अभी इस रील पर 21 लाख से अधिक व्यू और डेढ़ लाख से अधिक लाइक हैं। इसके अलावा पांच मई को न्याय का आरंभ टाइटल के साथ अपलोड की गई रील को भी समर्थकों की ओर से खासा प्यार मिल रहा है। दस दिनों में 24 लाख व्यू और 3.70 लाख से अधिक लाइक के साथ यह वीडियो उनके अकाउंट का दूसरा सबसे अधिक बार देखा जाने वाला वीडियो बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलजीत, कुलदीप, मनोज, उदित के औसत 20 हजार व्यू
कन्हैया और बांसुरी के बाद मनोज तिवारी (पूर्वी दिल्ली सीट), कमलजीत सहरावत (पश्चिमी दिल्ली सीट) और कुलदीप कुमार (पूर्वी दिल्ली सीट) को भी लोगों से खासा प्यार मिल रहा है। हालांकि, इंस्टाग्राम पर इनकी पहुंच कन्हैया और बांसुरी जितनी नहीं है, लेकिन अपनी पार्टी की ओर से टिकट मिलने के बाद से इनके भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। लाखों प्रशंसकों ने देखा है और हजारों लाइक मिले हैं। अभी इन्हें हर वीडियो पर औसतन 20 हजार व्यू मिल रहे हैं।

मशहूर वीडियो को इंस्टाग्राम पर मिले व्यू

  • बांसुरी स्वराज     36 लाख    7 अप्रैल
  • कन्हैया कुमार    24 लाख    5 मई
  • मनोज तिवारी    12 लाख    25 अप्रैल
  • कुलदीप कुमार    3.5 लाख    27 अप्रैल
  • कमलजीत सहरावत    2.2 लाख    27 अप्रैल
  • उदित राज    2 लाख    5 मई
  • प्रवीण खंडेलवाल    1.6 लाख    8 मई
  • सोमनाथ भारती    2 लाख    4 मई
  • सहीराम पहलवान    51 हजार    13 अप्रैल
  • हर्ष मलहोत्रा    29 हजार    9 मई
  • रामवीर सिंह बिधूड़ी    18 हजार    13 मई
  • महाबल मिश्रा    12 हजार    12 मई
  • योगेंद्र चंदोलिया    3 हजार    11 मई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed