फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections Aam aadmi party Announced name of candidates for six seats

कांग्रेस के साथ गठबंधन का रास्ता खुला रखा, एक सीट खाली छोड़ी, कांग्रेस के प्रस्ताव का इंतजार

Sat, 02 Mar 2019 11:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections Aam aadmi party Announced name of candidates for six seats
आम आदमी पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) ने छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित करने के साथ कांग्रेस के साथ बातचीत का रास्ता भी खुला रखा है। दिल्ली के लिए कांग्रेस को सुझाए अपने फार्मूले 6-1 पर आप आगे बढ़ी है। छह प्रत्याशी उतारकर आप ने अभी एक सीट कांग्रेस के लिए छोड़ रखी है। 
विज्ञापन


हालांकि, औपचारिक तौर पर आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने माना कि कांग्रेस की तरफ से केवल दो संवाद हुए हैं। पहले सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


फिर, शुक्रवार को कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित भी गठबंधन के हक में नहीं थी। इसके बाद आप के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचा है। बावजूद इसके सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के साथ समझौते के सभी रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं। आप ने अपनी तरफ से कांग्रेस को सीट बंटवारे का फार्मूला दे रखा है। इसमें आप ने छह सीटों की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। गोपाल राय भी मानते हैं कि पूरा विपक्ष चाहता है कि दिल्ली समेत पूरे देश में भाजपा को शिकस्त देने के लिए उसके उम्मीदवारों के खिलाफ विपक्ष का एक साझा उम्मीदवार उतारा जाए। इसी वजह से आप गठबंधन के पक्ष में रही है। कांग्रेस की तरफ से बातचीत का कोई प्रस्ताव आएगा तो उसे देखेंगे।

आप के उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि 
चांदनी चौक: पंकज गुप्ता
-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री। 
-बहुराष्ट्रीय कंपनियों में किया काम।
-आप के संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय सचिव।
-आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य एवं पार्टी प्रवक्ता।

उत्तर पूर्वी दिल्ली: दिलीप पांडेय
-कंप्यूटर इंजीनियर।
-अन्ना आंदोलन शुरू होने से पहले विदेश में मल्टीनेशल कंपनी में नौकरी।
-आप दिल्ली के को-कन्वीनर।
-एनसीएसी के सदस्य।
-लेखक, गायक व तीरंदाज।

दक्षिणी दिल्ली: राघव चड्ढा
-पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेट।
-लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से की पढ़ाई।
-राष्ट्रीय प्रवक्ता और पीएसी सदस्य।
-उपमुख्यमंत्री के वित्त सलाहकार के तौर पर भी काम किया।
--
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली: गुग्गन सिंह
-आइटीबीपी में दी 18 साल की सेवा।
-भूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे।
-बीएसपी में बुनकर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 
-बवाना से भाजपा विधायक रहे। 

नई दिल्ली: बृजेश गोयल
-साइंस स्नातक व योगा के विशेषज्ञ।
-व्यापारी नेता व आप की ट्रेड विंग के दिल्ली प्रदेश संयोजक।
-करीब सात साल से व्यापारियों के हक में लड़ रहे लड़ाई।
-महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला परिषद का किया गठन।

 केजरीवाल ने दी उम्मीदवारों को बधाई
उम्मीदवारों का नाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनको बधाई दी। साथ ही कहा कि सातवें उम्मीदवार के नाम का जल्द ही एलान होगा। दिल्लीवाले इस बार पूर्ण राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed