{"_id":"663eb1b27fbd8322f5021a55","slug":"lok-sabha-elections-90-thousand-voters-reduced-in-new-delhi-seat-in-five-years-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : पांच साल में नई दिल्ली सीट पर कम हुए 90 हजार वोटर, बाकी छह सीटों पर बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : पांच साल में नई दिल्ली सीट पर कम हुए 90 हजार वोटर, बाकी छह सीटों पर बढ़ोतरी
Sat, 11 May 2024 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 05:16 AM IST
सार
वर्ष 2019 में कुल मतदाता 1,43,16,453 थे। इस बार 1,52,01,936 मतदाता हैं। इस तरह कुल 5.82 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन नई दिल्ली लोकसभा सीट में 90,923 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 8,85,483 मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2019 में कुल मतदाता 1,43,16,453 थे। इस बार 1,52,01,936 मतदाता हैं। इस तरह कुल 5.82 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन नई दिल्ली लोकसभा सीट में 90,923 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन
2019 में नई दिल्ली लोकसभा सीट में कुल 16,15,994 मतदाता थे जो इस बार 15,25,071 ही रह गए हैं, जबकि अन्य छह लोकसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रगति मैदान में जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण कई जगहों से झुग्गियों को हटाया गया। उन्हें अन्य लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने का स्थान दिया गया। मतदाता सूची अपग्रेड करने के दौरान दूसरी जगह शिफ्ट हुए मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया। ऐसे में नई जगह की सूची में फार्म भरवाकर नाम जोड़े गए।
विज्ञापन
- चुनाव आयोग की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2,26,009 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पिछले चुनाव में इस सीट के अंतर्गत 20,65,755 मतदाता थे जो इस बार बढ़कर 22,91,764 हो गए हैं।
- दूसरे नंबर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2,20,468 मतदाता बढ़े हैं। इस बार मतदाताओं की संख्या 25,87,977 है, जबकि वर्ष 2019 में 23,67,509 मतदाता थे। सबसे कम मतदाता नई दिल्ली लोकसभा सीट में हैं।
विज्ञापन