फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: 43 nominations in Delhi on the fifth day, so far 90 candidates have filed 115 papers

Lok Sabha Elections : पांचवें दिन दिल्ली में 43 नामांकन, अब तक 90 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 115 पर्चे

Sat, 04 May 2024 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 01:56 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, सबसे ज्यादा चांदनी चौक में 10 नामांकन दाखिल हुए। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से 4, पूर्वी दिल्ली से 6, नई दिल्ली से 6, उत्तर पश्चिम दिल्ली से 8, पश्चिमी दिल्ली से 2 और दक्षिणी दिल्ली से 7 नामांकन दाखिल हुए।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: 43 nominations in Delhi on the fifth day, so far 90 candidates have filed 115 papers
भाजपा प्रत्याशी रामबीर सिंह बिधूड़ी ने इस तरह किया नामांकन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में नामांकन के पांचवें दिन 33 प्रत्याशियों ने 43 नामांकन पत्र दाखिल किए। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, सबसे ज्यादा चांदनी चौक में 10 नामांकन दाखिल हुए। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से 4, पूर्वी दिल्ली से 6, नई दिल्ली से 6, उत्तर पश्चिम दिल्ली से 8, पश्चिमी दिल्ली से 2 और दक्षिणी दिल्ली से 7 नामांकन दाखिल हुए। अब तक 90 प्रत्याशियों ने 115 नामांकन दाखिल किए हैं।

लोकसभा क्षेत्र---कुल नामांकन

  • चांदनी चौक-------23
  • उत्तर पूर्वी---------17
  • पूर्वी दिल्ली---------15
  • नई दिल्ली--------12
  • उत्तर पश्चिम------23
  • पश्चिमी दिल्ली-----15
  • दक्षिणी दिल्ली------10
पीएम के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को देंगे गति : रामवीर
दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नामांकन दाखिल करने से पहले लाडो सराय चुनाव कार्यालय पर जनसभा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को गति देंगे।  
विज्ञापन


मोदी सरकार ने दिल्ली को कई सौगातें दी हैं। इनमें पेरिफेरल रोड, इको पार्क, 6 लेन का नेशनल हाईवे, इंडिया गेट टनल, नेशनल वार मेमोरियल, कर्तव्य मार्ग, नया संसद भवन और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। वहीं, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पर दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का कलंक लगा दिया है। वे स्वयं व मंत्री जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा के बाद बिधूड़ी ने पृथ्वीराज मार्केट स्थित गोपाल मंदिर में माथा टेका। इसके बाद ढोल और फूलों की बौछारों के बीच चुनाव कार्यालय लाडो सराय से डीएम ऑफिस साकेत तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिधूड़ी ने धामी व सचदेवा के साथ डीएम को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

करोड़ों के मालिक बिधूड़ी के पास नहीं है कार
रामवीर सिंह बिधूड़ी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनके पास कोई कार नहीं है। चुनावी हलफनामे में बताया गया है कि उनके पास 11.71 करोड़ रुपये की चल और 13.82 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बीए पास बिधूड़ी का पेशा कारोबार और सामाजिक कार्य है। पत्नी राजेश देवी उनसे अमीर हैं। उनके पास 12.11 करोड़ रुपये की चल और 14.98 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

मोदी सरकार ने असंभव कार्य किए पूरे: धामी
रामवीर सिंह बिधूड़ी की जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मोदी 400 से अधिक सांसदों के समर्थन से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

अपने दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने असंभव कार्य किए हैं। उनके कामों में धारा-370 को हटाना, सीएए लागू करना और अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर स्थापित करने सहित दूसरे ऐसे काम थे जिन्हें कभी असंभव कहा जाता था। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए कई योजनाओं पर काम किया। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर मिला।

आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आंतरिक तौर पर मजबूत और विश्वस्तर पर शक्तिशाली भारत के रूप उभर रहा है। वहीं, विपक्ष का गठबंधन अस्तित्व, परिवार को बचाने, भ्रष्टाचार छुपाने, देश में तुष्टिकरण बढ़ाने का गठबंधन है। 

‘आप ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ा’
धामी ने कहा कि आप ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है। आप की वजह से दिल्ली अस्त व्यस्त है। कई काम ठप हैं। नैतिकता की दुहाई देकर सत्ता में आने वाले लोग जेल में हैं, लेकिन फिर भी इस्तीफा नहीं दे रहे। विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर खालिस्तान समर्थकों से मिलकर मोदी को हटाने की साजिश रच रहे हैं। विपक्षी गठबंधन देश विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर मोदी को हराना चाहता है, लेकिन जनता उन्हें करारा जवाब देगी। अमेठी में भी कांग्रेस के अंतिम दिन आ गए हैं। 

ढोल-शंखनाद के साथ  खंडेलवाल ने भरा पर्चा
चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के लिए जाने से पहले गौरी शंकर मंदिर के सामने जनसभा में कहा कि वह नागरिकों एवं व्यापारियों के प्रति सभी संकल्प को 2027 तक पूरा कर देंगे। साथ ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास की ऐतिहासिक लकीरें खींची हैं। वहीं, क्षेत्र के वर्तमान सांसद डाॅ. हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और हमारा संगठन परिवार या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि संगठन के लिए काम करता है। खंडेलवाल की नामांकन यात्रा चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर के सामने शंखनाद के बाद ढोल-ताशे के साथ फतेहपुरी चौक पहुंची।

वहां से चर्च रोड होते हुई पुरानी दिल्ली रेलवे-स्टेशन के पास पहुंची। इसके बाद खंडेलवाल अपने प्रस्तावकों के साथ गाड़ियों में सवार होकर अलीपुर स्थित चुनाव कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। चांदनी चौक में हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विजेन्द्र गुप्ता, श्याम लाल गर्ग, महेंद्र नागपाल व अन्य मौजूद थे।

इंडिया गठबंधन लोगों को गुमराह करने के लिए बना : गोयल
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोगों को सिर्फ गुमराह करने के लिए बना है। इसका ना कोई विकास का ध्येय है और ना ही कोई विचार। उसके पास गलत वीडियो और फेक नैरेटिव के अलावा देश को देने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन में प्रधानमंत्री बनने के लिए लड़ाई चल रही हो, वह देश के विकास के बारे में क्या सोचेगा। 

क्षेत्र के अधूरे सपने पूरे करेंगे : डॉ. उदित
उत्तर-पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार डाॅ. उदित राज ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जनता से दावा किया कि वह क्षेत्र को विकसित करने के अधूरे सपने पूरा करेंगे। उन्होंने वर्ष 2014-19 तक क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं स्वीकृत कराई थीं। बीते पांच साल के दौरान ये सभी योजनाएं ठप हो गई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पूरी दिल्ली व देश के विकास का रोडमैप नहीं है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा पूरी तरह जनविरोधी है। इस कारण वह भाजपा से वापस कांग्रेस में आए है। भाजपा के नेता जनता को गुमराह करने के साथ-साथ उन्हें धर्म व जाति में बांटकर चुनाव जिताना चाहते है। मगर इस बार उनकी मंशा पूरी नहीं होने वाली है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की हवा बदल चुकी है और इसका परिणाम चार जून को दिखेगा। वहीं आप नेता व विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि तानाशाह सरकार का अंत निकट है और इस बार सातों सीट इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा है। 


इंडिया गठबंधन की एकजुटता दिखी
डाॅ. उदित राज के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान इंडिया गठबंधन की एकजुटता दिखाई दी। उनका नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ही नहीं, बल्कि प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के भी सभी नेता उनका नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए आए। आप की ओर से प्रदेश संयोजक गोपाल राय, आठ विधायक व अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed