फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2024 Bansuri Swaraj said Preparation for Lok Sabha started from ABVP now

Lok Sabha Elections 2024: टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज बोलीं- ABVP से हुई थी शुरुआत अब लोकसभा की तैयारी

Sun, 03 Mar 2024 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उनका जन्म दिल्ली में 1982 में हुआ था। बांसुरी स्वराज को वर्ष 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित किया गया था। उन्हें कानूनी पेशे में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Bansuri Swaraj said Preparation for Lok Sabha started from ABVP now
बांसुरी स्वराज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट में भाजपा ने दिल्ली में नए चेहरों पर दांव लगाया है। पांच सीटों में से चार पर नए उम्मीदवारों को सियासी पिच पर उतारकर भाजपा ने चौंकाया है। चारों पहली बार लोकसभा के चुनाव में दो-दो हाथ करेंगे। नई दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद बांसुरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक सफर का आरंभ किया था और अब आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद साथी कार्यकर्ताओं के साथ जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू किया।

विज्ञापन


आइए जानते हैं कि कौन हैं बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उनका जन्म दिल्ली में 1982 में हुआ था। बांसुरी स्वराज को वर्ष 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित किया गया था। उन्हें कानूनी पेशे में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की थी। इसके बाद बांसुरी ने लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई किया। उन्होंने लॉ में बैरिस्टर के रूप में योग्यता प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से अपनी मास्टर ऑफ स्टडीज पूरी की।

विज्ञापन

 

स्वराज ने कई उच्च प्रोफाइल वाले मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पेशेवर पोर्टफोलियो में अनुबंध, रियल एस्टेट, कर, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के साथ-साथ कई आपराधिक मुकदमों से जुड़े विवाद शामिल हैं। स्वराज को उनकी निजी प्रैक्टिस चलाने के साथ-साथ हरियाणा राज्य के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले साल बांसुरी स्वराज को भाजपा ने दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह- संयोजक बनाया था। अबकी बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सिंह शेहरावत, दक्षिण-दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण सिंह खंडेलवाल को टिकट दिया है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed