फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha elections 2024 2 thousand polling stations of Delhi are sensitive

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में दो हजार संवेदनशील बूथ, अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात; इतने करोड़ वोटर

Wed, 10 Apr 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 09:58 PM IST
सार

दिल्ली में एक चरण में सभी सात सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। दिल्ली में मतदान केंद्रों में से लगभग दो हजार केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 2 thousand polling stations of Delhi are sensitive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के 13,500 मतदान केंद्रों में से लगभग दो हजार केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की है। बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि पूर्व के मामलों व कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना को देखते हुए इन जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन

दिल्ली में 1.47 करोड़ मतदाता
दिल्ली के सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए 25 मई को मतदान होगा। करीब 1.47 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक चुनाव से पहले पुलिस कई मापदंडों के आधार पर संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित कर सूची बनाती है। इसके बाद चुनाव आयोग सूची पर अंतिम फैसला लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 25 मई को मतदान
निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर चुका है। दिल्ली समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे। दिल्ली में एक चरण में मतदान होगा। दिल्ली की सभी सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों 2014 और 2019 में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

नोटिफिकेशन होगा जारी
चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान 6वें चरण में 25 मई (शनिवार) के दिन होगा। दिल्ली में 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 मई है। नामांकन वापिस लेने की तारीख नौ मई है। 

चार जून को आएगा रिजल्ट
चुनाव आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। तीसरे चरण के लिए 7 मई चौथे चरण के लिए 13 मई  तो 20 मई को पांचवे चरण के लिए मतदान होगा। छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग होगी और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed