दिल्लीः योगी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- अमेठी के बच्चों को नहीं इटली में सिखाओ गाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 12 मई को चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में झोंक दिया। इसी के तहत आज आम आदमी पार्टी की तरफ से अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दिल्ली की गलियों में प्रचार किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली के मंडावली में रैली की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रिंयका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पहले शहजादे को उतारा, जब वह फेल हो गया तो शहजादी को उतारा लेकिन अमेठी में अपनी हार को देखते ही शहजादी ने भारतीय महिला की गरिमा का पालन तक नहीं किया। वे बच्चों को गालियां देना सिखा रही थीं। योगी ने कहा कि गालियां भारतीय बच्चों को नहीं, इटली में जाकर सिखाओ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कांग्रेस पूरे देश में नकारात्मक राजनीति कर रही है। वह अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है।
UP CM Yogi Adityanath in Mandawali ,Delhi: Congress has completely failed, Shehzada also failed so they brought in their Shehzadi. She was teaching abuses to innocent children of Amethi, please and go teach these abuses in Italy. pic.twitter.com/Hxe5MOMjBI
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 7, 2019
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.