फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 we have to work hard for win in delhi says sheila dixit

शीला दीक्षित ने दिल्ली के सभी लोकसभा प्रत्याशियों से कहा- हमें कांग्रेस का परचम लहराना है

Thu, 25 Apr 2019 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 we have to work hard for win in delhi says sheila dixit
शीला दीक्षित समेत अन्य कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हम सब पर विश्वास व्यक्त किया है और हमें जिम्मेदारी सौंपी है कि अपने लोकसभा क्षेत्रों में जनता के सहयोग व समर्थन से कांग्रेस परचम फहराएं। लोकसभा चुनाव में विजय हासिल कर जनता की सेवा करने का गौरव प्राप्त करें। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के सभी लोकसभा प्रत्याशी का परिचय देते हुए कहीं।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों से प्यार और विश्वास को प्राप्त कर सभी कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा चुनावों में विजयी होंगे। इसमें किसी को कोई शक नहीं है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक लोकसभा के प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल, नई दिल्ली के प्रत्याशी अजय माकन, पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली, पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी महाबल मिश्रा, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रत्याशी राजेश लिलौठिया और दक्षिणी दिल्ली के प्रत्याशी बॉक्सर विजेंद्र सिंह उपस्थित थे।  कांग्रेस प्रत्याशियों के परिचय के पूर्व शीला दीक्षित ने दिल्ली के पूर्व निगम पार्षद हर्ष शर्मा (चिंटू), उमा शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। दोनों नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता इरफान उल्लाह, समाज सेवी उमा व राजेश गौड़ भी कांग्रेस में शामिल हुए। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक भीष्म शर्मा छह साल के लिए निष्कासित 
कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि भीष्म शर्मा लंबे समय से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। शीला दीक्षित ने भीष्म शर्मा को कई बार समझाने की भी कोशिश की। मिलने के लिए भी बुलाया, लेकिन वह ना तो मिलने आए और ना ही माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed