{"_id":"5cc3471fbdec2260253149c7","slug":"lok-sabha-elections-2019-social-media-war-on-opposition-leader-udit-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदित राज पर सोशल वार, एक-दूसरे की पोल खोल रहे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदित राज पर सोशल वार, एक-दूसरे की पोल खोल रहे नेता
Fri, 26 Apr 2019 11:29 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:29 PM IST
सार
- भाजपा के महेश गिरी के बाद तेजिंदर सिंह बग्गा ने संभाली कमान
- ट्विटर पर अपनी पोस्ट लाइक कराने के लिए फोन करते थे उदित राज
विज्ञापन
उदित राज (फाइल फोटो)
विस्तार
दिल्ली की सड़कों पर जहां प्रत्याशी लोकसभा चुनाव के लिए दमखम भर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज और भाजपाईयों के बीच नोंकझोक ट्रोल होने लगी है। स्थिति यह है कि कल तक पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने डॉ. उदित राज के खिलाफ टिप्पणी की थी। वहीं बीती रात भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा ने एक के बाद एक हमलेदार ट्वीट करना शुरू किया।
विज्ञापन
डॉ. उदित राज और बग्गा की बातचीत धीरे धीरे यहां तक पहुंच गई कि बग्गा ने लिख दिया कि ट्विटर पर अपनी पोस्ट को लाइक और आरटी कराने के लिए उदित राज फोन करते थे। कई बार मैसेज करके कहते थे कि उनकी पोस्ट को आरटी करो, ताकि सोशल मीडिया पर उदित राज के समर्थकों की संख्या बढ़ाई जा सके। इस पर उदित राज भी लिखते हैं, पार्टी में बग्गा की कोई ईज्जत नहीं थी। भाजपा तो उन पर ध्यान भी नहीं दे रही थी, लेकिन वे बग्गा को आगे लाए और उनकी मदद की। इस पर बग्गा ने लिखा कि वे बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हैं।
विज्ञापन
भाजपा पार्टी में भी वे हमेशा से जिम्मेदारियां संभालते हुए आए हैं। इस पर उदित राज लिखते हैं कि इनके संघर्ष पर पानी तब ही फिर गया था जब उदित राज के जरिए पार्टी में बग्गा की पूछ बढ़ी, वरना उससे पहले जानता ही कौन था? और अगर बचपन से इतनी मेहनत की है तो भाजपा के लिए उनका सहारा क्यों लेना पड़ा? बहरहाल इन दोनों नेताओं की नोंकझोक को ट्विटर यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ उदित राज तो कुछ बग्गा के समर्थन में हैं। जबकि अन्य यूजर्स नेताओं नेताओं की खुलती पोल का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन